RRB NTPC Result 2025: जल्द ही जारी होगा आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल का रिजल्ट, इतने पदों पर निकली थी वैकेंसी

RRB NTPC Result 2025: आरआरबी एनटीपीसी की अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट स्तर की CBT-1 परीक्षाओं का परिणाम अगस्त 2025 में जारी होने की संभावना है। ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा की आंसर-की 1 जुलाई को जारी किया गया था

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 8:22 PM
Story continues below Advertisement
सीबीटी-1 में पास होने वाले उम्मीदवार सीबीटी-2 का एग्जाम देंगे

RRB NTPC Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की एग्जाम में शामिल हुए छात्र बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की आंसर-की 1 जुलाई को जारी कर दिया है। आंसर-की के रिलीज के बाद से ही छात्रों को अब सीबीटी-1 के रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। सीबीटी-1 में पास होने वाले उम्मीदवार सीबीटी-2 का एग्जाम देंगे।

कैसे करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1: सबसे पहले रिजनल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर "आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट 2025 (ग्रेजुएट लेवल)" पर क्लिक करें।


स्टेप 3: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के डालकर लॉग इन करें।

स्टेप 4: इसके बाद आपके स्क्रीन पर अपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा।

स्टेप 5: भविष्य की जरुरत के लिए रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

कौन-कौन से पदों पर निकला है आवेदन

RRB NTPC 2025 भर्ती के तहत ग्रेजुएट लेवल के 8,113 और अंडरग्रेजुएट लेवल के 3,445 पदों सहित कुल 11,558 रिक्तियों को भर्ती किया जाएगा। इन पदों में प्रमुख रूप से 1,736 मुख्य वाणिज्यिक और टिकट सुपरवाइजर, 994 स्टेशन मास्टर, 3,144 गुड्स गार्ड, 1,507 जूनियर अकाउंट असिस्टेंट और टाइपिस्ट, और 732 सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट की रिक्तियां शामिल हैं।

आरआरबी एनटीपीसी 2025 भर्ती में अंडरग्रेजुएट लेवल के 3,445 पद भी शामिल हैं। इनमें 2,022 वाणिज्यिक और टिकट क्लर्क, 361 अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट, 990 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 72 ट्रेन क्लर्क के पद शामिल हैं। ये सभी भर्तियां देशभर के अलग-अलग रेलवे भर्ती बोर्डों के तहत की जाएंगी, जिससे उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी पाने का अच्छा मौका मिलेगा।

छात्र वेबसाइट पर रखें नजर

आरआरबी एनटीपीसी की अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट स्तर की CBT-1 परीक्षाओं का परिणाम अगस्त 2025 में जारी होने की संभावना है। ग्रेजुएट स्तर की परीक्षा की आंसर-की 1 जुलाई को जारी किया गया था। उम्मीदवार 6 जुलाई 2025 तक इस पर आपत्तियां दर्ज करवा सकते थे। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Railway Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का शानदार मौका! 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।