OSSSC nursing officer recruitment 2026: ओडिशा में निर्सिंग ट्रेनिंग कर चुके और सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए बंपर भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती ओडिशा अधीनस्थ चयन आयोग (OSSSC) के अंतर्गत की जाएगी। आयोग ने राज्य में नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए एक बड़े रिक्रूटमेंट ड्राइव की घोषणा की है। इस संबंध में एक छोटा नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें आयोग ने कहा कि वह ओडिशा सरकार के हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत 5,989 डिस्ट्रिक्ट कैडर ग्रुप-C नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती करेगा।
इस भर्ती के जरिए ओडिशा के सभी 30 जिला प्रतिष्ठान में नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ओएसएसएससी के आधिकारिक पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। ओएसएसएससी नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग जिला वार पदों की संख्या, श्रेणी वार आरक्षण, पे-स्केल, उम्र सीमा और भर्ती अन्य नियम और शर्तें उसके पोर्टल पर विस्तृत विज्ञापन में जारी करेगा।
ओडिशा नर्सिंग ऑफिसर : जरूरी तारीखें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख : 13 जून 2026
रजिस्ट्रेशन/री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख : 6 जुलाई 2026
एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख : 13 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख : बाद में घोषित की जाएगी
परीक्षा की तारीख : बाद में घोषित की जाएगी
ओएसएसएससी नर्सिंग ऑफिसर : कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षिक योग्यता : नर्सिंग अधिकारी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारतीय नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा या B.Sc. नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।
उनके पास ओडिशा नर्सिंग काउंसिल या नर्सिंग काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी भी राज्य नर्सिंग काउंसिल द्वारा जारी वैलिड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट को ओडिया भाषा विषय के साथ 7वीं कक्षा या उससे ऊपर पास होना चाहिए।
उम्र सीमा : कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए, जबकि ज़्यादा से ज़्यादा उम्र 38 साल होनी चाहिए।
ओडिशा नर्सिंग ऑफिसर : चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रोसेस में एक लिखित परीक्षा होगी जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। लिखित परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर शीट पर पेन-पेपर मोड में होगी। इसमें 100 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे, हर सवाल एक नंबर का होगा। परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की पेनल्टी काटी जाएगी। कुल सवालों में से 60 GNM/B.Sc. नर्सिंग विषय से, 25 प्रैक्टिकल नर्सिंग स्किल्स से, 10 अरिथमेटिक से और पांच इंग्लिश से होंगे।
लेवल 8 पे रूल्स के तहत मिलेगा वेतन
ओएसएसएससी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ओडिशा रिवाइज्ड स्केल्स ऑफ पे रूल्स के लेवल-8 के तहत रखा जाएगा। इनका पे स्केल 29,200 से 92,300 रुपये तक है। चुने गए कैंडिडेट्स को सरकारी नियमों के अनुसार अलाउंस भी मिलेंगे।
ओडिशा नर्सिंग ऑफिसर के लिए अप्लाई कैसे करें
कैंडिडेट इन स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं: