Railway Vacancy 2026: देश की लाइफलाइन कही जाने वाले रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये काम की खबर हो सकती है। रेलवे बहुत जल्द इन युवाओं को अपना सपना पूरा करने का बेहतरीन मौका दे सकता है। रेल मंत्रालय ने टेक्नीशियनों के 6565 पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को मंजूरी दे दी है। आरआरबी जल्द ही इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा।
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों को अपने यहां मंजूर पदों की जानकारी एक सप्ताह के अंदर ऑनलाइन इंडेंटिंग एंड रिक्रूटमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (ओआईआरएमएस) पर इंडेंट (रिक्तियों का विवरण) भेजने का निर्देश दिया है। इसके बाद आरआरबी केंद्रीकृत रोजगार सूचना जारी करेगा। इस भर्ती के लिए आरआरबी बेंगलुरु सहयोग करेगा। भर्ती के समय वर्तमान में रिक्त पदों के साथ बैकलॉग की रिक्तियों को भी भरा जाएगा। सामान्य पदों के साथ दिव्यांग श्रेणी के पदों को मिलाकर एक ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
RRB ALP के 11,127 पदों पर भर्ती मंजूर
साथ ही, रेल मंत्रालय ने भारतीय रेलवे स्तर पर सहायक लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों पर भर्ती की भी स्वीकृति दे दी है। इसके लिए CEN No. 01/2026 के अंतर्गत इसका विज्ञापन भी जारी हो गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट 15 मई 2026 से शुरू होगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
जोनवाइज टेक्नीशियन की रिक्तियां
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री 236
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे 701
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 90
शैक्षिक योग्यता : इन पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई/बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। टेक्नीनशियन ग्रेड-III ओपन लाइन, वर्कशॉप और पीयू पोर्ट के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण हो या PCM से 12वीं पास की हो। योग्यता संबंधी जानकारी मंत्रालय द्वारा जारी होने वाले नोटिफिकेशन में विस्तार से दी जाएगी।
आयुसीमा : टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल के लिए 18-33 वर्ष और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 18-30 साल वाले आवेदन के योग्य होंगे।