UPSC NDA Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा (I) 2026 के लिए तैयारी कर रहे उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को होनी है। यूपीएससी इस परीक्षा के लिए बहुत जल्द ई-एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट अपना एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। पिछले ट्रेंड्स को देखें तो, 2025 में, यूपीएससी एनडीए और एनए1 के एडमिट कार्ड 3 अप्रैल को जारी किए गए थे, जबकि परीक्षा 13 अप्रैल को हुई थी।
संघ द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने के लिए अपने ई-एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट दिखाना होगा। जो उम्मीदवार ऐसा करने में असफल रहते हैं उन्हें परीक्षा देने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कैंडिडेट को हर सेशन में फोटो ID कार्ड भी साथ लाना होगा, जिसका नंबर ई-एडमिट कार्ड में दिया गया है।
कैसे डाउनलोड करें UPSC NDA एडमिट कार्ड?
उम्मीदवारों को अपना ई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करनी चाहिए :
— एग्जाम की तारीख, समय और जगह
— एग्जाम के दिन के इंस्ट्रक्शन
इसमें अगर कोई गलती या अंतर मिलता है, तो कैंडिडेट्स को तुरंत सुधार के लिए यूपीएससी से संपर्क करना चाहिए। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना होगा। उन्हें परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए। साथ ही उन्हें निर्धारित ड्रेस कोड और दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
यूपीएससी एनडीए एनए 1 चयन प्रक्रिया
यूपीएससी एनडीए एनए 1 की चयन प्रक्रिया दो चरणों की होती है। इसमें एक लिखित परीक्षा और एक एसएसबी इंटरव्यू। लिखित परीक्षा के पाठ्यक्रम में मैथ्स, इंग्लिश, फिजिक्स, केमिस्ट्री, जनरल साइंस, हिस्ट्री, जियोग्राफी और करंट अफेयर्स शामिल हैं। फाइनल मेरिट लिस्ट दोनों स्टेज में कैंडिडेट्स की परफॉर्मेंस के आधार पर तैयार की जाएगी।