RRB ALP Recruitment 2026: रेल मंत्रालय के तहत रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती के लिए सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (CEN) 01/2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस अधिसूचना में आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकेंगे। अधिसूचना के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 15 मई, 2026 को शुरू होगी और 14 जून, 2026 को रात 11:59 बजे बंद होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल https://www.rrbapply.gov.in के जरिए ही आवेदन कर सकेंगे। अगर आप 10वीं या ITI पास हैं और एक सुरक्षित भविष्य चाहते हैं, तो ये मौका आपके लिए बिल्कुल सही है।
आरआरबी एएलपी भर्ती 2026: जरूरी तारखें
ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख : 15 मई, 2026 एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू
एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख : 14 जून, 2026 23:59 बजे
उम्र की सीमा की संदर्भ तारीख : 04 जुलाई, 2026 इस तारीख तक कैंडिडेट की उम्र 18–30 साल होनी चाहिए
उम्र सीमा : आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की उम्र 04 जुलाई, 2026 को 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता : इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त माध्यम से 10वीं पास होना चाहिए। इसके लिए ज्यादा बड़ी डिग्री की जरूरत नहीं है। अगर आपने कर रखी है और साथ में ITI का सर्टिफिकेट है, तो आप आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल में 3 साल का डिप्लोमा कर चुके युवा भी इसके लिए योग्य हैं।
आवेदन प्रक्रिया और आधार सत्यापन
आरआरबी ने उम्मीदवारों कैंडिडेट्स को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन आवेदन करते समय आधार का इस्तेमाल करके अपनी प्राथमिक पहचान सत्यापित करें। नोटिस में कहा गया है कि आधार आधारित सत्यापन से भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों पर डिटेल्ड स्क्रूटनी के दौरान होने वाली परेशानी और देरी से बचने में मदद मिलेगी, खासकर उन आवेदन के लिए जो आधार वेरिफाइड नहीं हैं।
आरआरबी एएलपी भर्ती 2026: वेतन और भत्ते
इस रिक्रूटमेंट ड्राइव में सातवें सेंट्रल पे कमीशन के तहत 19,900 रुपये के शुरुआती वेतन के साथ पे लेवल 2 में रखे गए असिस्टेंट लोको पायलट पद शामिल हैं। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और दूसरी सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। रेलवे की नौकरी में पेंशन और मेडिकल जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जो इसे और आकर्षक बनाती हैं।
आवेदन का आसान तरीका समझें
आरआरबी एएलपी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में होगा। इसके तहत CBT-1 परीक्षा होगी, उसके बाद CBT-2। फिर एक Aptitude Test लिया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। परीक्षा की तारीखें बाद में जारी की जाएंगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय-समय पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।