RRB ALP Revised Vacancy 2026: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों में किया संशोधन, जानें अब कितने पदों पर होगी भर्ती

RRB ALP Revised Vacancy 2026: आरआरबी ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों की संख्या में संशोधन किया है। रिवाइज्ड नोटिफिकेशन के मुताबिक अब पदों की संख्या कुल 10970 कर दी गई है। आरआरबी ने इसके लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड May 24, 2026 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
आरआरबी के संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड अब एएलपी के 10,970 पदों पर भर्ती करेगा।

RRB ALP Revised Vacancy 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अहम अपडेट है। बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके तहत एएलपी के 11127 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। अब बोर्ड ने इन पदों की संख्या में संशोधन का फैसला किया है। इसके लिए बोर्ड ने संशोधिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। आरआरबी के संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार, बोर्ड अब एएलपी के 10,970 पदों पर भर्ती करेगा।

नई अधिसूचना के तहत बोर्ड ने कुछ जोन में पदों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इससे रेलवे में नौकरी के इच्छुक देश के लाखों उम्मीदवारों को राहत मिलेगी। इससे पहले जारी बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना में एएलपी के कुल पदों की संख्या 11127 बताई गई थी। आरआरबी ने रिवाइज्ड नोटिफिकेशन जारी कर तीन जोन में पदों की संख्या बढ़ाई है।

कहां बढ़ी पदों की संख्या

आरआरबी के रिवाइज्ड नोटिफिकेशन के मुताबिक तीन जोन में पदों की संख्या बढ़ाई गई है। भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। भुवनेश्वर में पहले 928 सीटें थीं, जिसे अब बढ़ाकर 1,355 कर दिया गया है। इसी तरह बिलासपुर में पहले 568 सीटें थीं, जिसे बढ़ाकर अब 1,068 और सिकंदराबाद में पहले 533 सीटें थीं, जिसे बढ़ाकर वर्तमान में 606 कर दिया गया है।

इस डेट तक आवेदन करने का मौका

आरआरबी की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे में एएलपी के पदों पर भर्ती के लिए 14 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गई है। फॉर्म में सुधार के लिए आवेदन विंडो 17 जून से लेकर 26 जून तक खोली जाएगी। करने का मौका दिया जाएगा।


कैसे करें आवेदन

आरआरबी में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में फॉर्म भरने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

UPSC CSE Prelims 2026: कल होने वाली है यूपीएससी प्री परीक्षा, जानें लें ये जरूरी नियम, वर्ना हो सकती है मुश्किल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।