UPSC CSE Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रीलिम्स 2026 का आयोजन रविवार, 24 मई, 2026 को किया जाएगा। देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा ने लाखों युवा हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे युवाओं को कल परीक्षा केंद्र पर किन दिशा-निर्देशों का पालन करना है, इसके बारे में उनके एडमिट कार्ड में काफी सख्त हिदायतें दी गई हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक निर्देशों में बताए गए सभी जरूरी दस्तावेज और स्टेशनरी आइटम्स साथ लाने होंगे। आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ई-एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो और QR कोड जैसी डिटेल्स वेरिफाई कर लें।
जिन उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर फोटो साफ नहीं हैं, उन्हें हर सेशन के लिए दो पासपोर्ट-साइज फोटो और एक साइन किया हुआ अंडरटेकिंग साथ लाना होगा।
यूपीएससी ने साफ कहा है कि उम्मीदवारों को सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन के लिए जल्दी रिपोर्ट करना होगा।
सुबह का सेशन : एंट्री सुबह 9 बजे बंद हो जाएगी
दोपहर का सेशन : एंट्री दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगी
गेट बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी, भले ही वे कुछ मिनट देर से आए हों। उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि वे परीक्षा के दिन कन्फ्यूजन से बचने के लिए परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र पर जाएं।
एग्जाम हॉल में नहीं ले जा सकते ये चीजें
कमीशन ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कीमती सामान पर कड़ी रोक लगाई है। जिन चीजों पर रोक है, उनमें शामिल हैं:
आयोग ने साफ किया है कि इनमें से कोई भी सामान परीक्षा केंद्र लेकर आने वाले उम्मीदवार अपने निजी सामान के नुकसान के लिए खुद जिम्मेदार नहीं होंगे। आयोग की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। कैंडिडेट्स को गैर-जरूरी सामान ले जाने से बचना चाहिए क्योंकि कई सेंटर्स में स्टोरेज की सुविधा नहीं हो सकती है। हॉल के अंदर सिर्फ साधारण रिस्टवॉच ही ले जाने की इजाजत होगी।
कौन से जरूरी नियम याद रखें?