Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की भरमार! इन विभागों में 14,582 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन करने की लास्ट डेट कल

SSC CGL Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इससे देश भर में ग्रुप B और ग्रुप C सरकारी पदों के लिए इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। 14,582 खाली पदों के साथ SSC CGL 2025 भर्ती अभियान अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक है

अपडेटेड Jul 03, 2025 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
SSC CGL Vacancy 2025: एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप B और ग्रुप C के 14582 पदों पर भर्ती होगी

SSC CGL Vacancy 2025: अगर आप सरकारी नौकरी तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आधिकारिक तौर पर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी हैइससे देश भर में ग्रुप B और ग्रुप C सरकारी पदों के लिए इच्छुक हजारों उम्मीदवारों के लिए दरवाजे खुल गए हैं। 14,582 खाली पदों के साथ SSC CGL 2025 भर्ती अभियान अब तक के सबसे बड़े अभियानों में से एक है। अगर आपने अभी तक इन भर्ती के लिए फॉर्म नहीं भरा है, तो तुरंत आवेदन कर दें।

कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर लिंक देख सकते हैं। यह भर्ती अभियान लगभग 14,582 पदों को भरेगा। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन भुगतान करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई, 2025 है। जबकि ऑपजेक्शन विंडो 9 जुलाई को खुलेगी और 11 जुलाई, 2025 को बंद होगी।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ESM) के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, 4 जुलाई तक इस भर्ती के लिए अप्लाई किया जा सकता है।


ये है प्रमुख तारीख

- नोटिफिकेशन 9 जून, 2025 को जारी हो गया।

- अप्लाई करने की आखिरी तारीख 4 जुलाई, 2025 है।

- शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 5 जुलाई, 2025 है।

- टियर I परीक्षा की तारीख 13 से 30 अगस्त, 2025 है।

- टियर II परीक्षा की डेट (संभावित): दिसंबर 2025।

भर्ती की बड़ी बातें

- कुल खाली पदों की संख्या: 14,582

- पद की डिटेल्स: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट सेलेक्शन ऑफिसर और कई अन्य पद शामिल हैं।

- जॉब कैटेगरी: ग्रुप B और ग्रुप C

- एग्जाम मोड: कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT)

योग्यता

- एजुकेशन: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए।

- आयु सीमा: पद के अनुसार अलग-अलग उम्र चाहिए। लेकिन आम तौर पर 18 से 32 वर्ष के बीच (रिजल्व कैटेगरी के लिए आयु में छूट लागू होती है) होनी चाहिए।

SSC CGL 2025: Direct Link

ये भी पढ़ें- CUET UG Result 2025 Date: 4 जुलाई को आएगा सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट, cuet.nta.nic.in से ऐसे चेक कर सकेंगे स्कोरकार्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।