Bihar CHO Vacancy 2025: बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4,500 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 को समाप्त हो जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को shs.bihar.gov.in पर जाना होगा

अपडेटेड May 21, 2025 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
Bihar CHO Recruitment 2025: कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द बंद हो जाएगी

Bihar CHO Recruitment 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 4,500 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2025 को समाप्त हो जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को shs.bihar.gov.in पर जाना होगा।

आवेदन प्रक्रिया 5 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे शुरू हुई और 26 मई 2025 को शाम 6:00 बजे समाप्त होगी। इस समय के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

क्या चाहिए योग्यता?


आवेदकों के पास BSc नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य (CCH) प्रमाणपत्र या सामान्य नर्सिंग और मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा के साथ CCH कोर्स पूरा होना चाहिए। जो उम्मीदवार सीएचओ पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे आवेदन शुरू होते ही तय तारीखों के बीच ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

आयु सीमा

आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। जबकि अधिकतम आयु सीमा सामान्य/EWS (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग (सभी जेंडर) के लिए 40 साल, जनरल/ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी जेंडर) के लिए 42 वर्ष है।

आवेदन शुल्क

- सामान्य, पिछड़ा, अति पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है।

- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (केवल बिहार निवासी) के लिए यह फीस ₹125 है।

- महिला उम्मीदवारों (आरक्षित/अनारक्षित- केवल बिहार निवासी) के लिए ₹125 है।

- बिहार से बाहर के सभी उम्मीदवारों (पुरुष और महिला) के लिए ₹500 है।

- विकलांग उम्मीदवारों (40% या अधिक विकलांगता) के लिए ₹125 है।

(उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित विस्तृत गाइडलाइंस और शर्तें ध्यान से पढ़ें।)

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ में निकली 2215 पदों की बंपर भर्ती, कैसे करें आवेदन, कब होगी परीक्षा? सब जानिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।