SBI apprentice recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिस सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट, कॉर्पोरेट सेंटर, मुंबई ने जारी किया है। एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत बैंक की अलग-अलग इकाईयों में 7150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध में बैंक ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें दी गई डिटेल्स के अनुसार, ऑफिशियल अप्रेंटिसशिप पोर्टल्स के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो 19 मई 2026 से शुरू होगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 19 मई से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अप्रेंटिसशिप पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2026 है। यह भर्ती प्रक्रिया एक साल की ट्रेनिंग अवधि के लिए आयोजित की जाती है। इसके लिए जरूरी परीक्षा शेड्यूल बाद में बताया जाएगा। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाते हैं, जिसमें उम्मीदवारों को पूरे भारत में मौजूद ब्रांचों और रीजनल रिक्रूटमेंट सेंटर्स पर एसबीआई द्वारा जारी इंस्ट्रक्शन्स को फॉलो करना होगा।
भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी
एसबीआई ने यह नोटिफिकेशन अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत 7150 अप्रेंटिस की भर्ती के लिए एडवर्टाइजमेंट नंबर CRPD/APPR/2026-27/07 जारी किया है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अलग-अलग क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया मुंबई के कॉर्पोरेट सेंटर में सेंट्रल रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन डिपार्टमेंट अंतर्गत आयोजित की जाएगी।
शैक्षिक योगयता और उम्र सीमा
एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया में एक लिखित परीक्षा, उसके बाद लोकल भाषा का टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। कैंडिडेट्स को एसबीआई क्राइटेरिया के अनुसार हर स्टेज में क्वालिफाई करना होगा। जनरल, OBC और EWS कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 300 रुपये है, जबकि SC, ST और PWD कैंडिडेट्स को पेमेंट से छूट दी गई है। फीस सिर्फ ऑनलाइन मोड से देनी होगी।