अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी चाह रहे हैं तो सुनहरा मौका है। बैंक इस साल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती करने वाला है। इस हायरिंग को लेकर बैंक ने जून में नोटिफिकेशन जारी किया था। उसके मुताबिक, कुल 1,500 पदों में से 1,446 रेगुलर वैकेंसी हैं, जबकि 54 बैकलॉग वैकेंसी हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है और बैंक को उम्मीद है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।
SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की बात करें तो आवेदन करने वाले का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। जहां तक उम्र की बात है तो 1 अप्रैल, 2026 तक आवेदन करने वाली की मिनिमम एज 21 साल होनी चाहिए।
शुरुआती बेसिक पे- 48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ)
स्केल- 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920, डीए, एचआरए, समेत कई भत्ते।
भत्तों को मिलाकर मुंबई सेंटर पर शुरुआती CTC लगभग ₹21.97 लाख प्रति वर्ष होगा।
OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 390
ST (अनुसूचित जनजाति): 144
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 144
FY26 में कितने लोग किए थे नियुक्त
पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में SBI ने भारतीय खेलों को बढ़ावा देने और अनुशासित व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार करने के उद्देश्य से 67 खिलाड़ियों की भी भर्ती की थी। बैंक की ताजा सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में 4,640 अधिकारियों, 19,340 सहायक कर्मचारियों (एसोसिएट्स) और कॉन्ट्रैक्ट पर 1,653 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि SBI में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की सालाना दर लगातार 1 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में यह दर लगभग 0.97 प्रतिशत रही।
वित्त वर्ष 2025-26 में SBI में भर्ती पर कुल खर्च ₹75.87 करोड़ रहा और कुल 25,633 लोगों की भर्ती की गई। इस आंकड़े में रिटायर हो चुके अधिकारी भी शामिल हैं। इस तरह, प्रति वैकेंसी खर्च ₹29,597 रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह ₹40,441 था।
वर्कफोर्स में कितनी महिलाएं
सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक की कुल घरेलू वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 28.54 प्रतिशत है। मैनेजर लेवल (जूनियर, मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट में असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड तक के अधिकारी) पर उनकी हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। सीनियर लीडरशिप (टॉप एग्जीक्यूटिव ग्रेड) में यह हिस्सेदारी 8.55 प्रतिशत है। बैंक के कर्मचारियों की संख्या 2,45,000 से ज्यादा है।