SECL Recruitment 2026: माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर 12वीं पास करनें आवेदन, 1055 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

SECL Recruitment 2026: एसईसीएल ने 12वीं पास उम्मीदवारों से माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोनमैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती के 15 अप्रैल से आवेदन किए जा सकेंगे। आइए जानें एसईसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे और कहां करना है

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement
एसईसीएल भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।

SECL Recruitment 2026: माइनिंग क्षेत्र की विशेषज्ञता रखने वाले युवाओं के लिए देश की प्रतिष्ठित पीएसयू के साथ जुड़ने का सुनहरा अवसर हो सकता है। भारत सरकार के तहत कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने कई पदों पर 1055 उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह उन सभी कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छा मौका है जो सार्वजनिक क्षेत्र में पक्की नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

एसईसीएल की इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) के 1,055 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए T&S ग्रेड-C के तहत नियमित नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए सभी चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने ₹47,330 की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी।

एसईसीएल भर्ती : एक नजर में

नोटिफिकेशन के अनुसार, वैकेंसी इस तरह बांटी गई हैं:

माइनिंग सरदार - 577 पोस्ट

असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) - 435 पोस्ट


डिप्टी सर्वेयर (माइनिंग) - 43 पोस्ट

सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षण लागू

सरकारी नियमों के अनुसार, कुल पदों को SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), EWS, और अनरिजर्व्ड श्रेणी में बांटा गया है। माइनिंग सरदार के 225 पद अनारक्षित हैं, जबकि बाकी पद आरक्षित श्रेणी में बांटे गए हैं। इसके अलावा, असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) कैटेगरी के तहत बेंचमार्क डिसेबिलिटीज (PwBD) वाले लोगों के लिए 17 वैकेंसी रिजर्व की गई हैं।

योग्यता और पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता : माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने के साथ-साथ माइनिंग सिरदार/ओवरमैन/सर्वेयर सक्षमता का वैध प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास वैध 'गैस टेस्टिंग' और 'फर्स्ट एड' सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

आयु सीमा : आवेदन के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष (सामान्य वर्ग के लिए) होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/OBC) यों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

एसईसीएल भर्ती महत्वपूर्ण तारीखें

इच्छुक उम्मीदवारों को एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन जमा करना होगा। यहां आवेदन से संबंधित सभी जरूरी तारीखें दी जा रही हैं

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : 15 अप्रैल 2026

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 मई 2026

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 14 मई 2026

एसईसीएल भी 2026 के लिए आवेदन का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Careers' सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।

चयन प्रक्रिया

एसईसीएल भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा।

ग्रेड-सी का मिलेगा वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को कोल इंडिया के नियमों के अनुसार ग्रेड-सी का वेतनमान मिलेगा, जिसमें बेसिक पे के साथ-साथ डीए, एचआरए और कोयला खदानों में मिलने वाले विशेष भत्ते भी शामिल होंगे।

Jewar Airport Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास नोएडा जेवर एयरपोर्ट पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 2442 पदों पर नियुक्ति के लिए इस तारीख से पहले करें अप्लाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।