SSB Constable Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) में कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर पदों कुल 827 पदों पर आवेदन करने से चूक गए उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। संगठन ने आवेदन करने की समय सीमा को 20 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 4 मई, 2026 कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीवारों को पूरे भारत में नियुक्त किया जाएगा।
एसएसबी कांस्टेबल भर्ती 2026: संक्षिप्त विवरण
एसएसबी कॉन्स्टेबल के 827 पदों पर भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को जारी किया गया था। भर्ती करने के इच्छुक उम्मीदवार ध्यान रखें आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
संगठन : सशस्त्र सीमा बल (SSB)
आवेदन की प्रारंभिक समय सीमा : 21 मार्च से 20 अप्रैल 2026
आवेदन की नई आखिरी तारीख : 4 मई 2026
चयन प्रक्रिया : फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल
नौकरी स्थान : पूरे भारत में
इस भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल हैं, जैसे नाई, दर्जी, बढ़ई आदि। ड्राइवर के पद भी बड़ी संख्या में हैं।
कांस्टेबल (वॉटर कैरियर) 5
कांस्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली) 1
लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और भाषा से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी।
चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के अनुसार वेतन मिलेगा। शुरुआती सैलरी 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जा सकती है। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 100 रुपये
एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन और महिला उम्मीदवार : कोई शुल्क नहीं