SSC CGL Admit Card 2025: 12 सितंबर की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इन परीक्षा की सिटी स्लिप आ चुकी है और अब प्रवेश पत्र जारी होने का इंतजार है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक कर्मचारी चयन आयोग (SSC) अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर कल यानी 9 सितंबर से एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। खबरों के मुताबिक 12 सितंबर से शुरू हो रही एसएससी की परीक्षाओं के लिए प्रत्येक परीक्षा से तीन दिन पहले आयोग एडमिट कार्ड जारी करेगा।
एसएससी सीजीएल की भर्ती प्रक्रिया के तहत 14582 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए टियर 1 परीक्षा अलग-अलग शिफ्ट में होगी। लेकिन टियर 2 में एसएससी चुने गए अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चुने गए उम्मीदवारों की नियुक्ति ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर होगी। इसमें असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर, असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर (AEO) जैसे पद शामिल होते हैं।
कब से कब तक होंगी परीक्षाएं ?
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) टियार1 की परीक्षाएं 12 सितंबर से 26 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। बता दें, आयोग ने कुछ दिन पहले ही परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। पहले ये परीक्षाएं अगस्त में होनी थीं, लेकिन इन्हें स्थगित कर दिया गया था।
कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड?