SSC CHSL Vacancy 2025 12वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए 3131 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म आए हैं। इसके फॉर्म को भरने की लास्ट डेट 18 जुलाई यानी शुक्रवार है। अगर आप ये सोच कर बैठे थे कि अभी इसमें काफी समय है, तो अब जाग जाइए क्योंकि समय बस खत्म होने वाला है। इसके लिए SSC CHSL की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर फॉर्म लिंक मौजूद है। कल के बाद ये बंद हो जाएगा। इसके जरिए सीएचएसएल भर्ती के लिए 18 जुलाई तक अप्लाई किया जा सकता है।
जो कैंडिडेट इस वेकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें बिना देर किए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लाई कर देना चाहिए। लास्ट डेट करीब आने के साथ वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने की आशंका रहती है। इससे फॉर्म भरने में ज्यादा समय लग सकता है या वेबसाइट के हैंग होने का खतरा बना रहता है। इसलिए अब और देर न करते हुए इसका फॉर्म तुरंत भर दें। उम्मीदवार mySSC ऐप के जरिए आप फोन से भी अप्लाई कर सकते हैं।
एसएससी सीएचएसएल की यह भर्ती 3131 पदों के लिए घोषित हुई है। फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। आवेदन शुल्क ऑनलाइन अदा किया जाएगा। इस भर्ती के लिए एससी/एसटी/पीएच और महिला कैंडिडेट से कोई फीस नहीं लिया जाएगा।
डीईओ के लिए साइंस के साथ मैथ्स जरूरी
फॉर्म भरने के लिए अधिकतम 27 साल है उम्र
एसएससी सीएचएसएल 2025 का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष होनी चाहिए। जन्मतिथि के आधार पर उम्मीदवारों की जन्मतिथि 2 जनवरी 1999 से पहले और 1 जनवरी 2008 के बाद की नहीं होनी चाहिए।
एसएससी सीएचएसएल फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार नीचे स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस देख सकते हैं। इन स्टेप की मदद से mySSC ऐप के जरिए आप फोन से भी अप्लाई कर सकते हैं।
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट या mySSC ऐप पर जाएं।
पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो New User ? या Register Now के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
आपका एक यूजरनेम और पासवर्ड जनरेट होगा। इसके बाद वेबसाइट पर लॉगइन करें।
अब Apply सेक्शन में SSC CHSL भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
कुछ डिटेल्स रजिस्ट्रेशन की वजह से भरी हुई आएंगी। इसके बाद मांगी गई बाकी की जानकारी भर दें।
अब सही साइज में हस्ताक्षर अपलोड करें। फोटो लाइव कैप्चर होगी।
अन्य डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू करें और फाइनल सब्मिट कर दें।
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए आप SSC CHSL नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।