SSC JE Vacancy 2025: जूनियर इंजीनियर के 1,340 पदों पर निकली वैकेंसी! रजिस्ट्रेशन शुरू, ssc.gov.in पर ऐसे करें अप्लाई

SSC JE Recruitment 2025: इस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न केंद्रीय विभागों में 1,340 जूनियर इंजीनियर के पदों को भरना है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssc.gov.in पर 21 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 16, 2025 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
SSC JE Recruitment 2025: जूनियर इंजीनियर के 1340 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है

SSC JE Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए हैभारत सरकार के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में 1,340 पदों पर भर्ती निकली है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) एग्जाम 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वैकेंसी के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 1,340 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ssc.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई, 2025 है। वहीं, एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई, 2025 है।

यह भर्ती कई केंद्रीय विभागों और मंत्रालयों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पदों के लिए हो रही हैअगर आप सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या किसी अन्य इंजीनियरिंग सेक्टर से हों तो यह भर्ती आपके लिए उपयुक्त है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तुरंत SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और एप्लीकेशन फॉर्म भरकर जमा करें। इस भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया, फीस, योग्यता और सैलरी की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं।

SSC JE एग्जाम इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों और ग्रेजुएट के लिए एक नेशनल लेवल की परीक्षा है। यह दो पार्ट पेपर-I और पेपर-II में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पेपर-I 21 से 31 अक्टूबर, 2025 तक और पेपर-II जनवरी एवं फरवरी 2026 के बीच आयोजित होने की उम्मीद है।

महत्वपूर्ण तारीख

अप्लाई करने की आखिरी तारीख: 21 जुलाई, 2025

एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 22 जुलाई, 2025


करेक्शन विंडो खुले रहे की तारीख: 1 और 2 अगस्त, 2025

SSC JE 2025 के लिए अप्लाई कैसे करें?

- इन पदों पर अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।

- अब जेई JE registration 2025 लिंक पर क्लिक करें।

- फिर अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें।

- इसके बाद फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर करें।

- इतना करने के बाद इसे डाउनलोड करके इसका एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें- Railway Jobs 2025: रेलवे कोच फैक्ट्री में निकली बंपर वैकेंसी! 10वीं पास युवा तुरंत करें अप्लाई, जानें- सैलरी समेत सबकुछ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।