रेलवे रेक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आज पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) के लिए आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र 2025 आज जारी कर सकता है। यह परीक्षा गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) की भर्ती के लिए सीईएन 60/2024 के तहत आयोजित की जा रही है।
रेलवे रेक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) आज पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-1) के लिए आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र 2025 आज जारी कर सकता है। यह परीक्षा गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (स्नातक) की भर्ती के लिए सीईएन 60/2024 के तहत आयोजित की जा रही है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड को ई-कॉल लेटर भी कहा जा रहा है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये ई-कॉल लेटर अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की निर्धारित तारीख से तीन-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। आरआरबी एनटीपीसी 2025 परीक्षा (स्नातक) 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी और 90 मिनट तक चलेगी।
आरआरबी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवार संबंधित आरआरबी क्षेत्रों की आधिकारिक वेबसाइट से उन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। इनमें rrbcdg.gov.in, rrbchennai.gov.in, rrbkolkata.gov.in, rrbahmedabad.gov.in जैसे पोर्टल शामिल हैं।
भारतीय रेलवे ने इस वर्ष सीईएन 06/2024 के अंतर्गत आने वाली आरआरबी एनटीपीसी भर्ती अभियान के तहत स्नातक स्तर के पदों के लिए कुल 3,445 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इनमें जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।
किसके कितने पद
जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट - 990 पद
अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट - 361 पद
ट्रेन क्लर्क - 72 पद
कमर्शियल सह टिकट क्लर्क - 2,022
पाठ्यक्रम
आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा कई चरणों में आयोजित की जाती है। इसकी शुरुआत कंप्यूटर-आधारित दो परीक्षाओं (सीबीटी-1 और सीबीटी-2) से होती है। इसके बाद संबंधित पदों के लिए कौशल परीक्षा होती है, और अंत में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा होती है। सीबीटी-1 और सीबीटी-2 दोनों में उम्मीदवारों का तीन मुख्य विषयों गणित, सामान्य बुद्धि और तर्कशक्ति और सामान्य जागरूकता में मूल्यांकन किया जाता है।
प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। इसमें सामान्य ज्ञान से 40 सवाल, गणित से 30 सवाल और सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति से 30 सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक मार्किंग होगी, जिससे इस परीक्षा में स्पीड के साथ सटीकता का महत्व भी बढ़ जाता है।
अगर गायब हो गए हैं एप्लिकेशन डीटेल
कई बार उम्मीदवारों के आवेदन विवरण खो जाते हैं या समय पर मिल नहीं पाते हैं। ऐसा आपके साथ भी हो जाए तो rrbapply.gov.in पर लॉगिन पेज के माध्यम से अपनी पंजीकरण संख्या आप प्राप्त कर सकते हैं, अपना पासवर्ड भी रीसेट कर सकते हैं। इसके अलावा सहायता के लिए, एक हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जो सोमवार से शनिवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच उपलब्ध है। इस पर 9513166169 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, शहर की जानकारी वाले क्रेडेंशियल्स के साथ लॉग इन करने पर एक हेल्पडेस्क लिंक भी उपलब्ध है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।