UP Gramin Bank Supervisor Vacancy 2025 युवा और रिटायर अधिकारी भी कर सकते हैं आवेदन, 29 जुलाई लास्ट डेट

UP Gramin Bank Supervisor Vacancy 2025 में घर के आसपास रह कर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने 49 जिलों में कुल 92 सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत ऑफलाइन मोड में अप्लाई करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2025 है।

अपडेटेड Jul 17, 2025 पर 1:42 PM
Story continues below Advertisement

UP Gramin Bank Supervisor Vacancy 2025 के तहत 49 जिलों में कुल 92 सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। ये उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो अपने जिले के करीब रह कर सरकारी नौकरी तलाश रहे हैं। साथ ही इसमें रिटायर अधिकारी या अनुभवी कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके तहत 92 सुपरवाइजर पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 जुलाई है। इस पद के लिए अप्लाई करते समय ये ध्यान रखना है कि फॉर्म ऑफलाइन भर कर लखनऊ स्थित हेड ऑफिस 29 जुलाई तक पहुंचना है।

M.Sc. (IT) या MBA को वरीयता

UP Gramin Bank Supervisor Vacancy 2025 में युवा उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। इसके साथ बेसिक कंप्यूटर जानकारी होना भी जरूरी है। लेकिन इस पद के लिए M.Sc. (IT), BE (IT), MCA या MBA जैसे उच्च डिग्री वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इस भर्ती के जरिए उत्तर प्रदेश के 49 जिलों में 92 पदों पर सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे, जो ग्रामीण ब्रांच की मॉनीटरिंग, ऑपरेशन और सेवा सुधार में अहम रोल निभाएंगे। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार की आयु 30 सितंबर 2025 को कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।

फिक्स सैलरी के साथ मिलेगा परफॉर्मेंस बोनस

ग्रामीण बैंक के सुपरवाइजर पद पर नियुक्त होने वाले कैंडिडेट को फिक्स सैलरी के साथ परफॉर्मेंस बोनस मिलेगा। इसके अलावा, इसमें एक्पीरिएंस कैंडिडेट के लिए उम्र में छूट और बिना परीक्षा के चयन का भी विकल्प है। इसके तहत यदि उम्मीदवार के पास किसी ग्रामीण बैंक या शेड्यूल बैंक में 3 साल का अनुभव है, तो वे 65 साल की उम्र तक आवेदन कर सकते हैं।

29 जुलाई तक लखनऊ हेड ऑफिस भेजना है फॉर्म


UP Gramin Bank Supervisor 2025 के लिए एप्लिकेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवेदन केवल ऑफलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा। आपका भरा हुआ फॉर्म 29 जुलाई 2025 तक लखनऊ हेड ऑफिस पहुंच जाना चाहिए।

इस पते पर भेजना होगा फॉर्म

The General Manager

Uttar Pradesh Gramin Bank

Head Office, 2nd & 3rd Floor

NBCC Commercial Complex

Gomti Nagar Extension, Lucknow – 226010

अप्लाई में मदद करेंगे ये स्टेप

Step 1 सबसे पहले बैंक की वेबसाइट या नोटिफिकेशन PDF से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Step 2 फॉर्म को साफ हैंडराइटिंग में सही जानकारी के साथ भरें।

Step 3 नीचे दिए गए जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ लगाएं।

Step 4 भरे हुए फॉर्म को सभी डॉक्यूमेंट के साथ एक लिफाफे में डालें। लिफाफे पर Post Applied For: Supervisor साफ-साफ लिखें।

Step 5 आवेदन को लखनऊ हेड ऑफिस के पते पर 29 जुलाई 2025 से पहले भेज दें।

SSC CHSL 2025: लास्ट डेट से पहले भर लें फॉर्म, 3131 पदों के लिए होनी है भर्ती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।