UP Homeguard PET: यूपी में कल होगी होमगार्ड भर्ती पीईटी परीक्षा, अब तक डाउनलोड नहीं किया है एडमिट कार्ड तो आधिकारिक वेबसाइट पर देखें

UP Homeguard PET: यूपी में होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा कल, यानी 15 सितंबर को आयोजित की जाएगी। पुलिस भर्ती बोर्ड ने योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदन आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानें

अपडेटेड Sep 14, 2026 पर 6:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बोर्ड के अनुसार, नए एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2026 को जारी किए जा चुके हैं।

UP Homeguard PET: उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के 41,424 पदों पर भर्ती के लिए जरूरी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) लंबे इंतजार के बाद कल यानी 15 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बार-बार टलने के बाद परीक्षा की तारीख सामने आने से इसमें शामिल होने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को काफी राहत मिली है। इस परीक्षा का आयोजन यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से किया जाएगा। राज्य में जारी लगातार बारिश और कई परीक्षा केंद्रों पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा को कई बार टालना पड़ा था।

यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 प्रक्रिया के तहत रिकॉर्ड की स्क्रूटनी, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में सफल करीब एक लाख अभ्यर्थी अब फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट में शामिल होंगे। इस परीक्षा के लिए यूपीपीआरपीबी ने संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पुराने एडमिट कार्ड के बजाय संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। बोर्ड के अनुसार, नए एडमिट कार्ड 13 सितंबर 2026 को जारी किए जा चुके हैं। अभ्यर्थी इसे यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच करें।

परीक्षा केंद्र पर समय से करें रिपोर्ट

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अनुसार, होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 के तहत रिकॉर्ड की स्क्रूटनी और DV/PST में सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 सितंबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना जरूरी होगा।

खराब मौसम बना पीईटी टलने का कारण

होमगार्ड भर्ती का पीईटी पहले 14 सितंबर को आयोजित किया जाना था। मगर राज्य के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश और परीक्षा स्थलों पर जलभराव के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 15 सितंबर से आयोजित होगी। इससे पहले भी खराब मौसम और बारिश के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा दो बार स्थगित की जा चुकी है। परीक्षा से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए अभ्यर्थी केवल यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।


UPSC Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 212 पदों पर भर्ती के लिए आज से शुरू हुए आवेदन, जानें किन विभागों में होगी नियुक्ति और आवेदन की लास्ट डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।