UP PET 2026: 23 से 25 अक्टूबर के बीच दो शिफ्ट में होगी पीईटी परीक्षा, जानें किन विषयों से आएंगे परीक्षा में प्रश्न

UP PET 2026: यूपी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की तारीखों का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। यूपी पीईटी परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। यह परीक्षा पास करन कई पदों पर नियुक्ति के लिए जरूरी है। आइए जानें इस परीक्षा में किन विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे और क्या होगा पूरा शेड्यूल

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 12:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूपीएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूपी पीईटी 2026 ऑफलाइन मोड में दो शिफ्ट में होगी।

UP PET 2026: लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राज्य की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अपडेट है। राज्य में लेखपाल, जूनियर असिस्टेंट, ग्राम विकास अधिकारी (VDO), एक्स-रे टेक्नीशियन और अन्य ग्रुप-सी भर्तियों में शामिल होने के लिए यूपी पीईटी परीक्षा पास करना जरूरी होता है। यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

यूपीएसएसएससी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार यूपी पीईटी 2026 ऑफलाइन मोड में दो शिफ्ट में होगी। राज्य के अलग-अलग केंद्रों पर यूपी पीईटी 2026 परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। यूपी पीईटी 2026 परीक्षा 2 घंटे (120 मिनट) की होगी, जिसमें परीक्षार्थियों को 100 अंकों के कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple choice questions) का जवाब देना होगा। इस परीक्षा में हर गलत जवाब पर एक चौथाई यानी 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी।

परीक्षा से एक हफ्ते पहले जारी होगा एडमिट कार्ड

परीक्षा से करीब एक सप्ताह पहले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और जरूरी निर्देश एडमिट कार्ड पर ही दिए जाएंगे।

कौन दे सकता है यूपी पीईटी 2026?

यूपी पीईटी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।


इन विषयों से आएंगे सवाल

परीक्षा में इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, ज्योग्राफी, इंडियन इकोनॉमिक्स, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन, जनरल साइंस, जनरल हिंदी, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स, रीजनिंग, करेंट अफेयर्स और जनरल अवेयरनेस जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

यूपी पीईटी स्कोर की अहमियत

यूपी पीईटी का स्कोरकार्ड परिणाम जारी होने की तारीख से एक साल तक मान्य रहता है। इस दौरान यूपीएसएसएससी द्वारा घोषित सभी ग्रुप-सी मुख्य भर्तियों के लिए पीईटी स्कोरधारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। लेखपाल, वीडीओ, जूनियर असिस्टेंट या दूसरी ग्रुप-सी नौकरियों की तैयारी करने वाले उम्मीदवार यूपी पीईटी में हिस्सा ले सकते हैं।

UP Assistant Professor Recruitment 2026: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर के बंपर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।