UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में इस साल 81,000 पदों पर होंगी भर्तियां, यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी डीटेल

UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में यूपी पुलिस में इस साल विभिन्न पदों पर 81,000 भर्तियों की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए यूपीपीआरपीबी ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आइए जानें इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी डीटेल

अपडेटेड Apr 06, 2026 पर 12:19 PM
Story continues below Advertisement
यूपी पुलिस भर्ती में कांस्टेबल, एसआई और तकनीकी पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस में भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रहे राज्य के सभी युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती 2026-27 अभियान के तहत 81,000 से ज्यादा वैकेंसी की घोषणा की है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात की पुष्टि एक अखबार की खबर में की है।

यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरे साल अलग-अलग चरणों में कांस्टेबल, एसआई और तकनीकी पदों के लिए चलेगी। इनमें से कुछ भर्ती अभियान पहले से ही चल रहे हैं, जबकि बाकी वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन 2026-27 के दौरान चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे। यह उम्मीदवारों के लिए पुलिस फोर्स में शामिल होने का एक अच्छा मौका है। इन पदों पर भर्ती के चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट और तकनीक आधारित होगी। इसे एक तय समयसीमा में पूरा करने के लिए तैयार किया जाएगा।

यूपी पुलिस में 81000+ पदों पर भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उप-निरीक्षक, आरक्षी सिविल पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड A और पुलिस उप-निरीक्षक (गोपनीय) सहित अन्य पदों को भरा जा जायेगा।

ये दस्तावेज रखें तैयार

यूपी पुलिस की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज जुटाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए शैक्षिक डॉक्युमेंट के साथ ही जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होते हैं। अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर लें ताकी आवेदन के समय किसी प्रकार की समस्या न हो।


देना पड़ सकता है आवेदन शुल्क

यूपी पुलिस भर्ती में आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को आवेदन शुल्क देना पड़ सकता है। इसके तहत, इन श्रेणियों को 500 रुपये जमा करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी के लिए फीस 400 रुपये निर्धारित है। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। भर्ती से जुड़ी अन्य डिटेल नोटिफिकेशन साझा होने के साथ ही प्रदान की जाएगी।

UPSC CDS 1 Admit Card 2026: 12 अप्रैल को होने वाली सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।