UPSC CDS 1 Admit Card 2026: 12 अप्रैल को होने वाली सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

UPSC CDS 1 Admit Card 2026: यूपीएससी की सीडीएस 1 परीक्षा 12 अप्रैल को देश के विभन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 1:57 PM
Story continues below Advertisement
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 2026 12 अप्रैल को तीन सत्र में होगी।

UPSC CDS 1 Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) 1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा रविवार, 12 अप्रैल, 2026 को पूरे भारत में अलग-अलग केंद्रों पर होनी है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन के समय बनाए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा।

एडमिट कार्ड एक जरूरी दस्तावेज होता है, जिसे परीक्षा केंद्र पर दिखाने के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की अनुमति दी जाती है। यूपीएससी ने 2 अप्रैल को एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी दी थी। आयोग ने अपनी अधिसूचना में यह भी निर्देश दिया है कि ई-एडमिट कार्ड पर जिन उम्मीदवारों के फोटो साफ नहीं है या फोटो पर उनका नाम और फोटो की तारीख नहीं है, उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए हर सत्र के लिए एक फोटो आइडेंटिटी कार्ड के साथ तीन (03) पासपोर्ट-साइज फोटो (जिस पर उसका नाम और फोटो की तारीख हो) एक अंडरटेकिंग के साथ लानी होगी।

कैंडिडेट्स को यह भी याद रखना चाहिए कि सीडीएस 1 परीक्षा का अंतिम परिणाम आने तक हॉल टिकट संभाल कर रखना होगा। परीक्षा के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। ई-एडमिट कार्ड के साथ दिए गए “उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश” उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ने होंगे।

परीक्षा कार्यक्रम

आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, UPSC NDA और CDS 1 परीक्षा 2026 तीन सत्र में होगी। पहले सत्र में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक इंग्लिश, दूसरे सत्र में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक जनरल नॉलेज, और अंतिम सत्र में शाम 4 बजे से 6 बजे तक एलिमेंट्री मैथमेटिक्स।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स


  • UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • UPSC का होमपेज दिखेगा; 'एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें।
  • "कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (I), 2026" के सामने दिख रहे ई-एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  • आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
  • अब 'By Registration ID' या 'By Roll Number' पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर डालें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • UPSC CDS 1 हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

परीक्षा में ये ले जाने पर रोक

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्टवॉच
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • बैग
  • किताबें
  • दूसरी कीमती चीजें

ये समग्री ले जानी है

  • UPSC CDS/NDA 1 एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट
  • वैलिड फोटो आइडेंटिटी कार्ड
  • काला बॉलपॉइंट पेन
  • ई-एडमिट कार्ड के ‘जरूरी इंस्ट्रक्शन्स’ में बताई गई चीजें

Railway Vacancy 2026: रेलवे में टेक्नीशियनों के 6565 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी,रेल मंत्रालय ने दिखाई हरी झंडी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।