UPPSC 2024 Cut Off released: डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी से लेकर नायब तहसीलदार बनने के लिए अंतिम कट-ऑफ हुई जारी, जानें कैसे देखें अपना रिजल्ट

UPPSC 2024 Cut Off released: यूपीपीएससी की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। अंतिम परिणाम घोषित होने के करीब ढाई महीने बाद आयोग ने कट-ऑफ जारी कर दी है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक परीक्षार्थियों के लिए 10 जून से 15 जून 2026 के बीच उपलब्ध रहेगा।

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 12:17 PM
कैंडिडेट्स को अपनी मार्कशीट देखने के लिए अपना ओटीआर नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी।

UPPSC 2024 Cut Off released: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) ने कंबाइंड स्टेट/अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेज एग्जामिनेशन-2024 की परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग ने यूपीपीएससी की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए लिंक एक्टिवेट कर दिया है। अंतिम परिणाम घोषित होने के करीब ढाई महीने बाद आयोग ने प्रीलिम्स कट-ऑफ, मेंस परीक्षा के सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स, इंटरव्यू में मिले अंक और अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की पोस्ट वाइज और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ जारी कर दी है।

यह लिंक उन सभी उम्मीदवारों के लिए है जो परीक्षा के किसी भी स्टेज यानी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में शामिल हुए हैं। कैंडिडेट्स को अपनी मार्कशीट देखने के लिए अपना ओटीआर नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक परीक्षार्थियों के लिए 10 जून से 15 जून 2026 के बीच उपलब्ध रहेगा।

ओटीपी नहीं मिल रहा तो क्या करें?

अगर किसी अभ्यर्थी को ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा है या वह अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलना चाहता है, तो उसे आयोग को एक प्रार्थना-पत्र भेजना होगा। इसमें अनुक्रमांक, नाम, पिता का नाम, नया मोबाइल नंबर और सिग्नेचर होना जरूरी है। इसके साथ वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या हाईस्कूल सर्टिफिकेट की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी भी भेजनी होगी। नंबर अपडेट होने के बाद आयोग एसएमएस के जरिए सूचना देगा और अभ्यर्थी अपने अंक देख सकेंगे।

यूपीपीएससी 2024 मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें

कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके UPPSC 2024 मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं:


  • UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  • नोटिस बोर्ड सेक्शन में जाएं, “View/Download Mark-Sheet/Result against the following Examination/Notification/Post” पर क्लिक करें।
  • कैंडिडेट का OTR नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे अपने रेफरेंस के लिए डाउनलोड कर लें।

यूपीपीएससी 2024 प्रीलिम्स कट-ऑफ

प्रीलिम्स परीक्षा में अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट-ऑफ कुछ इस प्रकार रही है.

जनरल (General): 101 अंक

ओबीसी (OBC): 102 अंक

ईडब्ल्यूएस (EWS): 100 अंक

एसटी (ST): 85 अंक

एससी (SC): 70 अंक

किस पद की कितनी रही कट-ऑफ

डिप्टी कलेक्टर के लिए सबसे ज्यादा कॉम्पिटिशन

डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए सामान्य वर्ग की अंतिम कट-ऑफ 900 से 951 अंकों के बीच रही। एससी वर्ग के लिए यह 862 से 895, ईडब्ल्यूएस के लिए 887 से 893, दिव्यांग वर्ग के लिए 852 और भूतपूर्व सैनिक वर्ग के लिए 869 अंक रही।

डीएसपी पद की कट-ऑफ

17 पदों पर भर्ती के लिए डीएसपी (DSP) पद की सामान्य वर्ग कट-ऑफ 886 से 900 अंक के बीच रही. एससी वर्ग की कट-ऑफ 859 से 860, ओबीसी की 874 से 883 और ईडब्ल्यूएस की 876 अंक दर्ज की गई.

असिस्टेंट कमिश्नर कमर्शियल की कट-ऑफ

196 पदों वाले इस पद के लिए सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 864 से 893 अंक के बीच रही। एससी वर्ग के लिए 824 से 861, एसटी के लिए 819 और ईडब्ल्यूएस/पीडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 843 से 859 अंक तक कट-ऑफ गई।

Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आरओ, एआरओ और कंप्यूटर असिस्टेंट के बंपर पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन का तरीका और लास्ट डेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।