UPSC CDS 2 Exam 2026 Date Out: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) 2 परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे देश के ढेरों उम्मीदवारों के लिए ये अहम अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीडीएस 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक, सीडीएस 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 को होगा। सीडीएस परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए अधिकारिक की भर्ती के लिए साल में दो बार होती है। सीडीएस 2026 का नोटिफिकेशन 20 मई को जारी किया गया था, जबकि एप्लीकेशन जमा करने की आखिरी तारीख 9 जून तय की गई थी।
यूपीएससी ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून; इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला; एयर फोर्स एकेडमी, हैदराबाद; और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई जैसे अलग-अलग कोर्स में कुल 451 पदों की घोषणा की हैं। सीडीएस 2 परीक्षा कार्यक्रम के तहत इंग्लिश, जनरल नॉलेज, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स की परीक्षा 13 सितंबर को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, हर सत्र में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में एंट्री बंद हो जाएगी। ऑफिशियल डॉक्यूमेंट में कहा गया है कि गेट बंद होने के बाद किसी भी कैंडिडेट को परीक्षा हॉल में एंट्री करने की इजाजत नहीं होगी।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, योग्य उम्मीदवार परीक्षा की तारीख से पहले वाले हफ्ते के आखिरी वर्किंग डे को सीडीएस 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। ई-एडमिट कार्ड कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
सीडीएस 2 परीक्षा 2026 शेड्यूल कैसे चेक करें
सीडीएस 2 एडमिट कार्ड 2026
योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले हफ्ते के आखिरी वर्किंग डे पर ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। कैंडिडेट ध्यान दें कि एडमिट कार्ड पोस्ट या ईमेल से नहीं भेजा जाएगा। उन्हें इसे कमीशन की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2026 : जरूरी निर्देश