UPSC CDS I Result 2026 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज़ (CDS) परीक्षा (I), 2026 देने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है। आयोग ने 12 अप्रैल को हुई लिखित परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषित कर दिया है। 451 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में कुल 8,826 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। उम्मीदवारों का परीक्षा परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। यह उम्मीदवार अब रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के लिए तैयारी करेंगे।
चयनित उम्मीदवार अब इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA), इंडियन नेवल एकेडमी (INA), एयर फोर्स एकेडमी (AFA), और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) सहित अलग-अलग डिफेंस ट्रेनिंग एकेडमी में प्रवेश के लिए तैयारी करेंगे। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, चुने गए कैंडिडेट जनवरी 2027 में शुरू होने वाले आईएमए, देहरादून 162वें कोर्स और आईएनए, एझिमाला कोर्स, जनवरी 2027 में शुरू होने वाले एयर फोर्स एकेडमी के प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स और अप्रैल 2027 में शुरू होने वाले पुरुषों और महिलाओं के लिए ओटीए चेन्नई एसएससी कोर्स में प्रवेश के लिए योग्य हैं।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी चयनित उम्मीवारों का यह परिणाम अस्थायी है। अभ्यर्थियों को उम्र, शैक्षिक योग्यता और एनसीसी क्रेडेंशियल से जुड़े ओरिजिनल सर्टिफिकेट, जहां भी लागू हो, तय डेडलाइन के अंदर संबंधित डिफेंस हेडक्वार्टर में जमा करने होंगे। आईएमए और आईएनए उम्मीदवारों के लिए, जरूरी दस्तावेज 1 जनवरी, 2027 तक जमा करने होंगे। वहीं, एयर फोर्स एकेडमी के लिए चयनित कैंडिडेट को 13 नवंबर, 2026 तक सर्टिफिकेट जमा करने होंगे। ओटीए में एसएससी पाठ्यक्रम के लिए, आखिरी तारीख 1 अप्रैल, 2027 है। यूपीएससी ने उम्मीदवारों से अपने मूल प्रमाणपत्र आयोग को न भेजने की सलाह दी है।
जिन कैंडिडेट्स ने रिटन एग्जाम पास कर लिया है और आर्मी (IMA/OTA) को अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना है, उन्हें एसएसबी इंटरव्यू कॉल-अप जानकारी पाने के लिए इंडियन आर्मी रिक्रूटमेंट वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। जो पहले से रजिस्टर्ड हैं, उन्हें दोबारा रजिस्टर न करने की सलाह दी गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों से यह भी कहा है कि अगर पते में कोई बदलाव होता है, तो वे तुरंत संबंधित आर्मी, नेवी या एयर फोर्स हेडक्वार्टर को बताएं।
रिजल्ट 2026 में दी गई डिटेल्स