UPSC CMS Recruitment 2026: एमबीबीएस करने के बाद मेडिकल क्षेत्र से संबंधित सरकार नौकरी करने की इच्छा है, तो ये मौका न चूकें। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (CMS) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएमएस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 2 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे, दिल्ली नगर निगम और अन्य केंद्र सरकार के संगठनों में चिकित्सा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है। खास बात ये है कि यूपीएससी सीएमएस के लिए नीट पीजी और एम्स पीजी के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे या इंटर्नशिप कर रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट के लिए भी खुली है।
यूपीएससी सीएमएस 2026 पदों का विवरण
यूपीएससी सीएमएस 2026 भर्ती परीक्षा का आयोजन जिन सेवाओं/पदों किया जा रहा है, उसका पूरा विवरण इस प्रकार है :
आयु सीमा : आवेदक की आयु 1 अगस्त, 2026 तक 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, और उसका जन्म 2 अगस्त, 1994 से पहले नहीं हुआ होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री पास की हो।
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उन उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार किया जाएगा, जिनके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा उम्मीदवारों को जारी वैध प्रमाण, यानी डिग्री सर्टिफिकेट/फाइनल मार्कशीट/प्रोविजनल डिग्री सर्टिफिकेट आदि होगा।
उम्मीदवारों (महिला, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्राप्त है) को संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2026 में शामिल होने के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क किसी भी बैंक की नेट बैंकिंग या Visa, Master, RuPay, Credit, Debit Card और UPI के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
यूपीएससी सीएमएस 2026 परीक्षा पैटर्न
भारत में चिकित्सा अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी सीएमएस परीक्षा पास करना जरूरी है। यह परीक्षा दो हिस्सों में आयोजित की जाती है :
कंप्यूटर आधारित परीक्षा : इसमें दो पेपर होते हैं, जिनमें से प्रत्येक 250 अंकों का होता है। इसमें सामान्य चिकित्सा, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग, और निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा जैसे विषय शामिल होते हैं।
पर्सनैलिटी टेस्ट/साक्षात्कार : कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के यूपीएससी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।