UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: सरकार नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) श्रम मंत्रालय का हिस्सा बनने का बेहतरीन मौका दे रहा है। आयोग ने एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO), श्रम मंत्रालय में 80 असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) की भर्ती के लिए एक सांकेतिक विज्ञापन (स्पेशल एडवर्टाइजमेंट नंबर 52/2026) जारी किया है। यह नोटिफिकेशन देश भर के योग्य स्नातकों को 7वे वेतन आयोग पे मैट्रिक्स के लेवल-10 के तहत ग्रुप-ए पोस्ट में एंट्री करने का एक बड़ा मौका देता है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 80 पद भरे जाएंगे।
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी रिक्रूटमेंट 2026: खास तारीखें और वैकेंसी की जानकारी
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख : अगस्त 19, 2026
ऑनलाइन एप्लीकेशन शुरू होने की तारीख : अगस्त 22, 2026
ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख : सितंबर 11, 2026
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) वैकेंसी : 18
अनुसूचित जाति (SC) वैकेंसी : 15
अनुसूचित जनजाति (ST) वैकेंसी : 10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) वैकेंसी : 8
कुल वैकेंसी : 80 (3 पोस्ट पीडब्लूबीडी कैंडिडेट के लिए रिजर्व)
22 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की शुरुआत 22 अगस्त 2026 से होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन सकते हैं। यूपीएससी के आज जारी नोटिफिकेशन में योग्यता, उम्र सीमा, चयन प्रक्रिया और जरूरी तारीखों से जुड़ी हर जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन जरूर देखें, ताकि बाद में कोई गलती न हो। योग्य उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास देश की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
उम्र सीमा : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और PwD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026: चयन प्रक्रिया
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी के पदों पर चयन 2 मुख्य चरणों के आधार पर होगा:
सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑब्जेक्टिव टाइप की लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026: आवेदन कैसे करें?