UPSC Recruitment 2025: पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और लेक्चरर के 84 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और योग्यता डीटेल

UPSC Recruitment 2025: आयोग ने लेक्चरर और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर सहित कई पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसलिए आवेदन आज से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अपडेटेड Aug 26, 2025 पर 12:21 PM
यूपीएससी ने लेक्चरर और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 84 पदों पर भतीें प्रक्रिया शुरू की।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने लेक्चरर और पक्लिक प्रॉसिक्यूटर सहित 84 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। ये खबर उन अभ्यर्थियों के लिए काम की हो सकती है, जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनान की कोशिशों में लगे हुए हैं। खासतौर से कानून के क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए सुनहरा अवसर हो सकता है। इस भर्ती प्रक्रिया में सबसे ज्यादा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 सितंबर तक इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 12 सितंबर तक उम्मीदवार आवेदन का प्रिंटआउट ले सकेंगे।

इस श्रेणी के अभ्यर्थी के लिए कोई शुल्क नहीं

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। हालांकि, भर्ती में भाग लेने के लिए एससी, एसटी, पीडब्यूबीडी एवं महिला अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।


शैक्षिक योग्यता

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ संस्थान से लॉ में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा लेक्चरर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ ही बीएड उत्तीर्ण किया हो। उम्मीदवार पदानुसार शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा की विस्तृत डिटेल के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन ध्यान से जरूर पढ़ें।

कुल 84 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 84 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आइए जानते हैं इस भर्ती प्रक्रिया में किस श्रेणी के कितने पद हैं :

  • असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 19 पद
  • पब्लिक प्रॉसिक्यूटर 25 पद
  • लेक्चरर बॉटनी 8 पद
  • लेक्चरर केमिस्ट्री 8 पद
  • लेक्चरर इकोनॉमिक्स 2 पद
  • लेक्चरर हिस्ट्री 3 पद
  • लेक्चरर होम साइंस 1 पद
  • लेक्चरर फिजिक्स 6 पद
  • लेक्चरर साइकोलॉजी 1 पद
  • लेक्चरर सोशोलॉजी 3 पद
  • लेक्चरर जूलॉजी 8 पद

इस तरह कर सकते हैं आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ONLINE RECRUITMENT APPLICATION (ORA) FOR VARIOUS RECRUITMENT POSTS पर क्लिक करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना है उसके सामने अप्लाई लिंक पर क्लिक करना है।
  • मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को पूरा करना है।
  • इसके बाद निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना है।
  • सबसे आखिर में पूरी तरह से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

बिहार के AEDO के पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, इतनी होगी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।