UPSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले योग्य उम्मीदवारों के लिए अहम और प्रमुख अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 644 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रशासनिक, रक्षा, चिकित्सा और वैज्ञानिक क्षेत्रों में केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में अफसर और टेक्निकल पदों पर नियुक्ति की जानी है।
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 20 मई से शुरू की जा चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 9 जून 2026 तक इन पदों के लिए आवेदन फॉर्म आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं। यूपीएससी में सरकारी नौकरी के लिए upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती में अनुभवी और उच्च शिक्षा प्राप्त पेशेवर युवा आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही, देश के रक्षा क्षेत्र से जुड़ने की इच्छा रखने वाले 12वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी ने इस बार कई अलग-अलग क्षेत्रों के लिए वैकेंसी घोषित की है। आयोग के इस नोटिफिकेशन के तहत वैज्ञानिक, मैनेजर, वैज्ञानिक अधिकारी, लेक्चरर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक कार्यकारी अभियंता, उप निदेशक, अनुसंधान अधिकारी और सहायक और उप नियंत्रक के पद भरे जाएंगे।
साथ ही, जूनियर तकनीकी अधिकारी, संयुक्त सहायक निदेशक, पर्यटन अधिकारी, ड्रिलर, मानवविज्ञानी और चिकित्सा अधिकारियों की भी नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) परीक्षा, भारतीय सांख्यिकी सेवा और भारतीय आर्थिक सेवा परीक्षा के खाली पदों को भी इसी के जरिए भरा जा रहा है।
इससे पहले भी यूपीएससी ने रक्षा विंग के तहत कुल 394 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए थे, जिन्हें इस भर्ती प्रक्रिया के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। इनमें पुरुषों के लिए 370 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 24 पद आरक्षित किए गए हैं। आयोग की तरफ से जारी इन रिक्तियों में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के 370 और भारतीय नौसेना अकादमी (INA – 10+2 कैडेट प्रवेश योजना) के 24 पद शामिल हैं।
आयोग ने सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 9 जून 2026 की शाम 6:00 बजे तय की है। इन पदों के लिए आवेदन का लिंक 20 मई से एक्टिव किया जा चुका है।
यूपीएससी भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के हिसाब से यूपीएससी ने योग्यता के नियम भी अलग तय किए गए हैं :
सेना विंग के लिए : अभ्यर्थियों के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से 10+2 प्रणाली के तहत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या उसके समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए।
वायु सेना, नौसेना विंग और आईएनए के लिए : इन पदों के लिए उम्मीदवार का फिजिक्स (भौतिकी), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और मैथमेटिक्स (गणित) विषयों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।