UPSC recruitment 2026: ग्रुप ए और ग्रुप बी के पदों पर भर्ती के लिए 29 मई तक करें आवेदन, जानें पदों का डीटेल और कैसे करना है आवेदन
UPSC recruitment 2026: यूपीएससी ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मात्र 25 रुपये का आवेदन शुल्क देकर 29 मई तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानें आवेदन का तरीका
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 29 मई,2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
UPSC recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने तकनीकी, प्रशासनिक, शैक्षिक और भाषा योग्यता वाले पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन सभी पदों पर भर्ती स्थायी होगी और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की जाएगी। संघ ने इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 45 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए 29 मई,2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के उम्मीदवारों से 25 रुपये का मामूली आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
इस भर्ती के लिए आयोग ने 9 मई को विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत सूचना जारी की थी। इसके साथ ही इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए थे। उम्मीदवार आयोग के ऑनलाइन भर्ती पोर्टल upsconline.nic.in/ora पर 29 मई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन विभागों में भरे जाएंगे 45 पद
ये 45 पद रक्षा मंत्रालय के तहत डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO), खनन मंत्रालय के तहत इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स, मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर और यूनियन टेरिटरी एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ लद्दाख सहित जाने-माने सेंट्रल गवर्नमेंट ऑर्गनाइजेशन में हैं।
पद का नाम विभाग / मंत्रालय पदों की संख्या
सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी (कन्नड़ भाषा) केंद्रीय सचिवालय पुस्तकालय, संस्कृति मंत्रालय 1
एसोसिएट प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग-संरचनात्मक) कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे, रक्षा मंत्रालय 1
सहायक प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग-संरचनात्मक) सैन्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय, पुणे, रक्षा मंत्रालय 1
सहायक प्रोफेसर (विद्युत अभियांत्रिकी-पावर सिस्टम) सैन्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय, पुणे, रक्षा मंत्रालय 1
सहायक प्रोफेसर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग-ऊष्मा स्थानांतरण) कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग, पुणे, रक्षा मंत्रालय 1
अनुवादक (चीनी) सिग्नल इंटेलिजेंस निदेशालय, रक्षा मंत्रालय 1
अनुवादक (तिब्बती) सिग्नल इंटेलिजेंस निदेशालय, रक्षा मंत्रालय 1
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-II DRDO, रक्षा मंत्रालय 29
सहायक खनन अभियंता भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय 4
सहायक अनुसंधान अधिकारी भारतीय खान ब्यूरो, खान मंत्रालय 2
लेखा अधिकारी वित्त विभाग, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन 3
कुल पद 45
योग्यता नियम और शर्तें
शैक्षणिक योग्यता : इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव और विशेष कौशल भी मांगे गए हैं।
आयु सीमा : इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद अनुसार 30 वर्ष से 45 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग, भर्ती परीक्षा (यदि आयोजित की जाए), पर्सनल इंटरव्यू और अंतिम मेरिट सूची शामिल होगी। चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान स्तर 7 से 10 और अकादमिक स्तर 10 से 13A1 के तहत सैलरी दी जाएगी।