संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के संयुक्त चिकित्सा सेवा एग्जाम के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। संयुक्त चिकित्सा सेवा का एग्जाम 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि बिना ई-एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए सभी उम्मीदवार समय से पहले कार्ड डाउनलोड करके संभालकर रखें।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
स्टेप 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गए 'Latest News' सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: यहां पर ई-एडमिट कार्ड CMS 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि डालकर सबमिट करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर आपका UPSC CMS Admit Card 2025 खुल जाएगा।
स्टेप 6: एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से देंखे।
स्टेप 7: एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा के दिन साथ जरूर लेकर जाएं।
UPSC ने उम्मीदवारों को अपना ई-एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स को ध्यान से देखने की सलाह दी है। अगर ई-एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो तुरंत आयोग को सूचित करें। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रो को एग्जाम सेंटर में कुछ जरूरी चीजें ही साथ ले जाने की सलाह दी है। छात्र अपने साथ ई-एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पेन, पेंसिल और एडमिट कार्ड में दिए गए अन्य निर्देशों के अनुसार सामग्री ले जा सकते हैं। परीक्षा केंद्र में इन वस्तुओं के अलावा कोई अन्य सामान ले जाना मना है।
कब तक होगी एग्जाम सेंटर में एंट्री
UPSC की नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी। यानी सुबह की परीक्षा के लिए 9:00 बजे और दोपहर की परीक्षा के लिए 1:30 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को पूरी जानकारी और निर्देशों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।