UTET 2025: उत्तराखंड में टीईटी एग्जाम के लिए आवेदन शुरू, जानें क्या है योग्यता और सबकुछ

UTET 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज से एप्लिकेशन फॉर्म भरा जा रहा है, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2025 है

अपडेटेड Jul 10, 2025 पर 11:56 PM
Story continues below Advertisement
यूटीईटी 2025 के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त है

UTET Teacher Recruitment 2025: अगर आप सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार उत्तराखंड के सरकारी या निजी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, वे इसकी आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आज से एप्लिकेशन फॉर्म भरा जा रहा है, फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अगस्त 2025 है।

उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो गई हो तो इसमें सुधार करन के लिए करेक्शन विंडो 9 से 12 अगस्त 2025 तक ओपन होगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

कब होगी परीक्षा


यूटीईटी 2025 के लिए आवेदन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त है। आवेदन में सुधार करने की सुविधा 9 से 12 अगस्त के बीच मिलेगी। UTET 2025 की परीक्षा 27 सितंबर को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पेपर 1 और दूसरी शिफ्ट में कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के लिए पेपर 2 होगा। इस परीक्षा को पास करने की योग्यता लाइफटाइम के लिए मान्य होती है और उत्तराखंड में शिक्षक बनने के लिए यह जरूरी है।

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जाएं।
  • स्टेप 2: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन करें।
  • स्टेप 3: आवेदन फॉर्म में जरूरी डिटेल्स भरें।
  • स्टेप 4: ऑनलाइन एप्लिकेशन फीस जमा करें।
  • स्टेप 5: एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद भविष्य की जरुरत के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

क्या हो योग्यता

कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पेपर 1 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों ने सीनियर सेकेंडरी (12वीं) में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए होने चाहिए और दो साल का डी.एल.एड या चार साल का बी.एल.एड कोर्स किया हो। इसके अलावा, 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और दो साल का डी.एल.एड भी मान्य है। जो उम्मीदवार डी.एल.एड के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।

पेपर 2 (कक्षा 6 से 8) में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक डिग्री और दो साल का बी.एड होना चाहिए, या फिर 50% अंकों के साथ 12वीं पास और चार साल का बी.एल.एड, बी.ए.-बी.एड या बी.एससी.-बी.एड कोर्स किया होना चाहिए। बी.एड के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

UPSC ने जारी किया CMS एग्जाम 2025 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।