Get App

65 मिनट में घर बैठे पूरे करें 10,000 कदम, फिटनेस कोच ने बताया आसान तरीका

रोज 10,000 कदम चलना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर दिन बाहर वॉक करना संभव नहीं होता। ऐसे में फिटनेस कोच रीट कौर ने घर के अंदर ही 65 मिनट में 10,000 कदम पूरे करने का आसान तरीका बताया है। इस रूटीन में कई मजेदार एक्सरसाइज शामिल हैं, जो फिटनेस और एक्टिवनेस दोनों बढ़ाती हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 8:41 AM
65 मिनट में घर बैठे पूरे करें 10,000 कदम, फिटनेस कोच ने बताया आसान तरीका
वर्कआउट के अंत में शरीर को रिलैक्स करना जरूरी होता है।

फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलने की सलाह अक्सर दी जाती है, लेकिन हर दिन बाहर निकलकर लंबी वॉक करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। कभी काम की व्यस्तता, कभी खराब मौसम तो कभी आलस इस लक्ष्य के बीच आ जाता है। ऐसे में अच्छी बात ये है कि आपको फिट रहने के लिए हमेशा पार्क या सड़क का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और मजेदार गतिविधियों की मदद से घर के अंदर भी अच्छी-खासी शारीरिक गतिविधि की जा सकती है। फिटनेस कोच रीट कौर ने ऐसा ही एक आसान वर्कआउट रूटीन अपने इंसटाग्राम अका साझा किया है, जिसकी मदद से कम समय में ज्यादा कदम पूरे किए जा सकते हैं।

खास बात ये है कि इसमें किसी महंगे उपकरण या बड़े स्थान की जरूरत नहीं पड़ती। ये तरीका उन लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकता है जो घर से काम करते हैं या बाहर वॉक के लिए समय नहीं निकाल पाते।

हाई नी मार्चिंग और जॉगिंग

वर्कआउट की शुरुआत हल्के वार्म-अप से होती है। इसमें जगह पर खड़े होकर घुटनों को ऊपर उठाते हुए तेज मार्च या हल्की जॉगिंग की जाती है। इससे दिल की धड़कन बढ़ती है और शरीर एक्टिव हो जाता है। हाथों को भी साथ-साथ हिलाना जरूरी होता है ताकि पूरे शरीर की मूवमेंट बनी रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें