भाई की कलाई में राखी बांधने से पहले त्यौहार की तैयारी में जोड़े, ये 7 डिजाइन वाली मेहंदी का तड़का!

राखी पर सभी महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों को सजाने और खूबसूरत बनाने के लिए मेहंदी लगाती है यदि आप मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन्स ढूंढ रही है तो मंडला, फ्लोरल और मोर बेल जैसी डिजाइन काफी स्टाइलिश हैं। आपको सिंपल और ज्यादा भारी मेहंदी पसंद नहीं है, तो मेहंदी के ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 07:00
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राखी पर ट्रेंडी मेहंदी आपके हाथों के लुक को खूबसूरत बना सकती है। इस बार आप यहां दी गयी मंडला, फ्लोरल और मोर बेल जैसी सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ हाथों पर काफी सुंदर लगेगी।
राखी पर ट्रेंडी मेहंदी आपके हाथों के लुक को खूबसूरत बना सकती है। इस बार आप यहां दी गयी मंडला, फ्लोरल और मोर बेल जैसी सिंपल और लेटेस्ट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ हाथों पर काफी सुंदर लगेगी।

मंडला फ्लोरल मेहंदी
ये डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले हथेली के बीच एक बड़ा गोल मंडला बनाएं और उसके अंदर फूल-पत्तियों की बारीक डिजाइन बनाएं। चारों तरफ छोटी गोल आकृतियां बनाकर इसे सजाएं और उंगलियों पर अलग-अलग पैटर्न बनाएं।

फ्लोरल मोटिफ मेहंदी
इसमें हथेली के बीच एक बड़ा फूल बनाएं और उसके अंदर छोटी-छोटी पत्तियां और फूलों की डिजाइन बनाएं। इसके चारों ओर पतली बॉर्डर बना दे फिर उंगलियों पर लाइन, फूल और बेल के पैटर्न बनाएं।

मिनिमल मंडला मेहंदी
हल्की मेहंदी डिजाइन बनाने के लिए हथेली के बीच मंडला बनाएं फिर उसके आसपास थोड़ी जगह खाली छोड़ दें। बाद में पूरे हाथ पर छोटी-छोटी फूलों की शेप बनाएं और उंगलियों पर बारीक जाली व बेल का काम करें।


मोर बेल मेहंदी
बेल मेहंदी हथेली पर ट्रेडिशनल लुक देती है, इसे बनाने के लिए सबसे पहले मोर बनाएं फिर उसके आसपास फूल, पत्तियां और बेल की डिजाइन बनाएं। उंगलियों पर बारीक पैटर्न बनाएं और कलाई तक छोटी बॉर्डर बनाएं।

ज्योमेट्रिक मेहंदी
हथेली के बीच हीरे के शेप का मोटिफ बनाएं और उसके अंदर एक छोटा फूल बनाएं। अब इसके चारों तरफ गोल बॉर्डर से सजाएं और उंगलियों पर बारीक डिटेल वाले पैटर्न बनाएं। कलाई पर भी इसी तरह छोटी बेल और मुकुट शेप बनाकर डिजाइन पूरी करें।

फ्लोरल बेल मेहंदी
हथेली से उंगलियों की तरफ जाती हुई फूल-पत्तियों की पतली बेल बनाएं। बेल के बीच छोटे फूल और पत्तियों की शेप बनाएं और उंगलियों पर छोटे पैटर्न बनाकर डिजाइन बनाएं।

जालीदार मंडला मेहंदी
इस डिजाइन में हथेली के बीच गोल मंडला बनाकर उसके अंदर फूल और पत्तियों की डिजाइन बनाएं। इसके आसपास बारीक जाली का पैटर्न बनाएं और उंगलियों पर भी हल्की जाली व लाइन डिजाइन दें।