उम्र बढ़ने के साथ अक्सर लोग मान लेते हैं कि अब फिटनेस और ताकत हासिल करना आसान नहीं है। लेकिन एक 58 साल की महिला ने इस सोच को गलत साबित कर दिया। 14 पोते-पोतियों की दादी एलीन व्हाइट ने 55 साल की उम्र में वेट ट्रेनिंग शुरू की और कुछ ही वर्षों में ऐसा बदलाव हासिल किया, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है। कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया।
