जैसे ही गर्मी का मौसम दस्तक देता है, शरीर पर इसका असर साफ दिखने लगता है। तेज धूप, पसीना और बढ़ती गर्मी के कारण थकान, कमजोरी, ज्यादा प्यास और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में हर कोई ऐसे उपाय तलाशता है जो शरीर को तुरंत ठंडक दे और ऊर्जा भी बनाए रखे। इसी दौरान देसी पेयों की अहमियत बढ़ जाती है, जो सालों से लोगों की पहली पसंद रहे हैं। इनमें आम का पना एक ऐसा पारंपरिक पेय है, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है।
