गर्मी के मौसम में जब लोग तपती धूप और लू से बचकर घर लौटते हैं, तो सबसे पहले राहत सिर्फ ठंडे कमरे में मिलती है। लेकिन अक्सर AC ऑन करने के बाद भी तुरंत ठंडक महसूस नहीं होती, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है। दरअसल, कमरे के अंदर पहले से मौजूद गर्म हवा AC की कूलिंग को धीमा कर देती है। ऐसे में एक छोटा सा लेकिन बहुत असरदार तरीका आपकी बड़ी परेशानी को आसान बना सकता है। AC चलाने से पहले सीलिंग फैन को चालू कर देना और कुछ मिनटों के लिए दरवाज़े-खिड़कियां खोल देना बेहद फायदेमंद होता है।
