Get App

Rainy Season AC Tips: AC चलाकर भी बिल कम रखना है? मानसून में अपनाएं ये ट्रिक्स!

Rainy Season AC Tips: बारिश का मौसम भले ही ठंडक और सुकून लेकर आता है, लेकिन इसके साथ उमस भी बढ़ा देता है। ऐसे में लोग घरों में एसी का सहारा लेते हैं। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मौसम में एसी का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए ताकि ठंडक भी मिले और नमी से राहत भी

Anchal Jhaअपडेटेड Jul 01, 2025 पर 2:24 PM
Rainy Season AC Tips: AC चलाकर भी बिल कम रखना है? मानसून में अपनाएं ये ट्रिक्स!
Rainy Season AC Tips: बारिश के मौसम में नमी के कारण एसी के फिल्टर जल्दी गंदे हो सकते हैं

बरसात का मौसम अपने साथ ठंडी हवा और ताजगी तो लाता है, लेकिन इसके साथ ही एक समस्या भी, अंदरूनी उमस। हवा में बढ़ी हुई नमी घर के माहौल को चिपचिपा और असहज बना देती है। खासकर जब दरवाजे-खिड़कियां बंद होते हैं और वेंटिलेशन कम होता है, तब कमरे में भारीपन महसूस होने लगता है। ऐसे समय में लोग एसी का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसे सिर्फ Cool Mode पर चलाते हैं। जबकि मॉनसून के दौरान Cool Mode से ज्यादा कारगर होता है AC का Dry Mode, जो हवा से एक्सट्रा नमी को सोखकर कमरे को ठंडा और आरामदायक बनाता है।

इस मोड का सही इस्तेमाल न सिर्फ वातावरण को सुखद बनाता है बल्कि बिजली की बचत में भी मदद करता है। अगर आप भी बारिश के मौसम में एसी का स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Dry Mode आपका सबसे अच्छा साथी बन सकता है।

Cool Mode नहीं, Dry Mode है बारिश के लिए सही

Cool Mode आमतौर पर गर्मियों में कमरे को जल्दी ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बरसात के मौसम में जब बाहर की हवा में नमी ज्यादा होती है, तो Dry Mode का बटन दबाना बेहतर विकल्प होता है। ये मोड कमरे की हवा से अतिरिक्त नमी सोखकर उसे संतुलित करता है, जिससे आप ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं। इससे न सिर्फ तापमान ठीक रहता है बल्कि चिपचिपी उमस भी दूर हो जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें