गर्मियों की तपन में ठंडक पाने के लिए ज्यादातर लोग AC का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आपने गौर किया है कि पंखा और AC एक साथ चलाने पर क्या फर्क पड़ता है? कई लोगों को लगता है कि ऐसा करने से बिजली की खपत बढ़ जाती है, जबकि सच इसका उलट हो सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह तरीका आपके कमरे को तेजी से ठंडा करने के साथ-साथ बिजली के बिल में भी राहत देता है। पंखा हवा को कमरे के हर कोने तक पहुंचाने में मदद करता है, जिससे ठंडक ज्यादा समान रूप से फैलती है और AC को लगातार तेज पर नहीं चलाना पड़ता।
