इस बार गर्मी ने आते ही लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर में चलने वाली लू ने हालात ऐसे कर दिए हैं कि घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा। बढ़ते तापमान के बीच लोग राहत पाने के लिए हर संभव तरीका अपना रहे हैं, जिसमें सबसे बड़ा सहारा AC बनकर उभर रहा है। घरों में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग तेजी से नए AC लगवा रहे हैं या पुराने को अपडेट करवा रहे हैं। खासतौर पर शहरों में इसकी मांग में अचानक उछाल देखने को मिल रहा है।
