Get App

Amazon Prime Day 2026 Luggage Deals: ट्रॉली बैग खरीदने का सही मौका, बड़े ब्रांड्स पर 82% तक की छूट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2026 पर 7:57 PM
Amazon Prime Day 2026 Luggage Deals: ट्रॉली बैग खरीदने का सही मौका, बड़े ब्रांड्स पर 82% तक की छूट
ऑनलाइन सेल के दौरान ट्रॉली बैग या सूटकेस खरीदते समय सिर्फ सस्ता दाम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए।

ऑनलाइन सेल के दौरान ट्रॉली बैग या सूटकेस खरीदते समय सिर्फ सस्ता दाम देखकर फैसला नहीं करना चाहिए। अलग-अलग कंपनियां अपने बैग की मजबूती, आसानी चलने वाले पहिए, मजबूत  बॉडी, ज्यादा जगह, हल्के वजन और सुरक्षा लॉक जैसी खूबियों का दावा करती हैं। इसलिए खरीदने से पहले सभी जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

बैग खरीदते समय उसका आकार, पहियों की क्वालि, बाहरी मटेरियल, चेन की मजबूती, वारंटी और रिटर्न की सुविधा जरूर जांच लें। साथ ही यह भी देखें कि बैग डोमेस्टिक ट्रिप लिए बेहतर है या फॉरेन ट्रिप के लिए।

अगर आपकी यात्रा छोटी है या अक्सर ऑफिस के काम से सफर करते हैं, तो केबिन बैग अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, परिवार के साथ यात्रा करने वालों या बार-बार सफर करने वालों के लिए तीन बैग का सेट ज्यादा सुविधाजनक रहता है। मजबूत बाहरी बॉडी वाले बैग साफ रखना आसान होता है, जबकि कपड़े वाले बैग में सामान रखने के लिए ज्यादा लचीलापन मिलता है। इस तरह सही बैग चुनने के लिए कीमत के साथ-साथ उसकी क्वालिटी, स्टोरेज, वारंटी और मिलने वाली छूट का भी ध्यान रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें