Get App

Wedding Outfits for Chubby Figures: अगर आपका भी है चबी फिगर, अंशुला कपूर के वेडिंग और रिसेप्शन लुक्स से ले सकती हैं ये टिप्स

Wedding Outfits for Curvy Figures: चबी गर्लस के लिए आउटफिट सिलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल होता है। खासकर तब जब बात शादी जैसे बड़े दिन की हो। तो अगर आप भी चबी गर्ल है और अपनी वेडिंग लुक्स को लेकर परेशान हैं तो नई नवेली दुल्हन अंशुला कपूर के लुक्स से टिप्स ले सकती हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Jul 09, 2026 पर 11:14 AM
Wedding Outfits for Chubby Figures: अगर आपका भी है चबी फिगर, अंशुला कपूर के वेडिंग और रिसेप्शन लुक्स से ले सकती हैं ये टिप्स
आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपने खास दिन को और भी खास और कंफर्टेबल बना सकते हैं।

Wedding Outfits for Curvy Figures: बोनी कपूर-मोना कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी हो चुकी है। इस बिग फैट पंजाबी वेडिंग में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे। कपूर परिवार के स्टाइलिश अंदाज ने हर किसी की दिल जीत लिया। लेकिन अंशुला कपूर का लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। सिंपल, एलिगेंट और स्टाइलिश...

अंशुला कपूर ने अपनी शादी के हर लुक को खास टच दिया है। माता की चौकी से लेकर रिसेप्शन तक उनका हर लुक हर ऐज की लड़कियों को बेहद पसंद आ रहा है। लेकिन सबसे ज्यादा Chubby फिगर गर्ल को उनके लुक ने अटरेक्ट किया है। जी हां आप भी उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपने खास दिन को और भी खास और कंफर्टेबल बना सकते हैं।

अंशुला कपूर का वेडिंग लुक

शादी के दिन के लिए अंशुला कपूर ने मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी (Tarun Tahiliani) का कस्टमाइज्ड ब्राइडल लहंगा कैरी किया था ब्राइट ऑरेंज और पिंक कलर के इस लहंगे पर सोने के धागों से बेहद खूबसूरत और बारीक कढ़ाई हुई थी। वहीं सबसे खास था 42 साल पुराना उनकी मां का दुपट्टा। अंशुला ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा है। साउंड और चबी फेस के चलते उन्होंने बहुत ज्यादा जूलरी कैरी नहीं की थी, जिससे इका लुक क्लीयर और खूबसूरत लह रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें