Get App

Mango Bucket Trick: जो आम आप खरीद रहे वो जहरीला और कार्बाइड से पका हुआ तो नहीं! डायटिशियन प्रिया दुबे से जानिए इसे पकड़ने का ट्रिक

Mango Bucket Trick: कैल्शियम कार्बाइड (केमिकल) से पके आमों की पहचान उनके एकसमान पीले रंग, तीखी गंध और पानी की बाल्टी में तैरने (Water Bucket Trick) से की जा सकती है। इस सेहत के खतरे से बचने के लिए शुरुआती सीजन में आम खरीदने से बचें और खाने से पहले उन्हें बेकिंग सोडा या सिरके वाले पानी में भिगोकर छिलका उतार लें।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2026 पर 3:10 PM
Mango Bucket Trick: जो आम आप खरीद रहे वो जहरीला और कार्बाइड से पका हुआ तो नहीं! डायटिशियन प्रिया दुबे से जानिए इसे पकड़ने का ट्रिक

गर्मियों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में पीले और रसीले होने का दावा करने वाले आमों की बहार आ गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस आम को देखकर आपके मुंह में पानी आ रहा है वे आपकी सेहत के लिए मीठा जहर भी हो सकता हैं? मुनाफे के चक्कर में कई कारोबारी आमों को प्राकृतिक तरीके के बजाय कैल्शियम कार्बाइड जैसे खतरनाक रसायनों से पका रहे हैं। ऐसे में आप असली और मिलावटी आम की पहचान कैसे करें? इस विषय पर हमारे सहयोगी लोकल 18 चैनल से जय प्रभा मेदांता अस्पताल की जानी-मानी डायटिशियन प्रिया दुबे ने कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स साझा किए हैं, जिनसे आप अपनी और अपने परिवार की सेहत बचा सकते हैं।

डायटिशियन प्रिया दुबे के मुताबिक सीजन की शुरुआत में मिलने वाले आमों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ज्यादातर मामलों में इन्हें समय से पहले पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का उपयोग किया जाता है। इसमें आर्सेनिक और फॉस्फोरस जैसे घातक तत्व होते हैं।

सेहत पर क्या होता है असर?

कार्बाइड से पके आम खाने से तत्काल रूप से अपच, उल्टी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। अगर लंबे समय तक ऐसे आमों का सेवन किया जाए, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें