गर्मी के महीनों में तेज धूप के कारण घर के पौधों को बचाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन कुछ खास पौधे ऐसे होते हैं जो साल भर हरे-भरे रहते हैं और ज्यादा सूरज की रोशनी या कम पानी से परेशान नहीं होते।
ये पौधे न केवल सजावट नहीं करते हैं, बल्कि आपकी बालकनी, घर, या गार्डन को खूबसूरत बनाते हैं। आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो गर्मी के मौसम में भी टिके रहते हैं और देखभाल में भी आसान होते हैं।
जेड प्लांट
जेड प्लांट एक छोटा मगर आकर्षक पौधा होता है जो इनडोर और आउटडोर दोनों जगह अच्छी तरह बढ़ता है। इसे कम पानी की जरूरत होती है और ये लंबे समय तक बिना पानी के भी जीवित रह सकता है। इसके गहरे हरे, चमकदार पत्ते आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं और साथ ही हवा को भी साफ करते हैं।
जापानीज चीजवुड
जिसे लकी प्लांट भी कहा जाता है, ये पौधा तेज धूप में भी हरा रहता है। इसके सुनहरे हरे पत्ते और सफेद फूल बगीचे की शोभा बढ़ाते हैं। इसे अक्सर हेज या स्क्रीन की तरह लगाया जाता है और ये किसी भी मौसम में अपनी ताजगी बरकरार रखता है।
लेमन साइप्रेस
यह सदाबहार पौधा पूरे साल सुंदर रहता है और इसके पत्तों से नींबू जैसी ताजी खुशबू आती है। आप इसे कंटेनर प्लांट के रूप में या गार्डन में बॉर्डर प्लांट के तौर पर लगा सकते हैं। खास बात यह है कि इसका आकार क्रिसमस ट्री जैसा भी दिखता है।
मनी प्लांट
घर की खुशहाली और पैसा लाने वाले इस पौधे को ज्यादातर लोग लकी मानते हैं। इसे पानी की बहुत कम जरूरत होती है, और यह लंबे समय तक बढ़ता रहता है। आप इसे पानी में लगा सकते हैं या छोटे गमले में भी उगा सकते हैं।
स्पाइडर प्लांट
स्पाइडर प्लांट भी देखभाल में आसान है। यह तेज धूप से बचाना चाहिए लेकिन indirecet धूप में ये खूब फलता-फूलता है। इसकी लंबी पतली पत्तियों से ये घर की हवा को शुद्ध करता है और वातावरण को ताजगी से भर देता है।
एलोवेरा
एलोवेरा का पौधा तेज़ धूप में भी अच्छा बढ़ता है। इसके पत्तों में औषधीय गुण होते हैं और ये त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसे सप्ताह में थोड़ा पानी देना काफी है।