Credit Cards

Dandiya Night Outift Ideas: डांडिया नाइट में सबसे अलग दिखें इन ट्रेंडी चनिया चोली डिजाइनों के साथ

Dandiya Night Outift Ideas: नवरात्रि में हर जगह डांडिया और गरबा का मजा चल रहा होता है। ऐसे में लड़कियां सबसे ज्यादा सोचती हैं कि कौन सी ड्रेस पहनें ताकि सबसे अलग और खूबसूरत दिखें। अगर आप भी यही सोच रही हैं, तो चनिया चोली के ये नए डिजाइन आपको पार्टी में सबसे खास बना देंगे

अपडेटेड Sep 17, 2025 पर 15:13
Story continues below Advertisement
नवरात्रि के दिन पूरे शहर में गरबा और डांडिया की धूम रहती है। मंदिरों से लेकर सोसाइटी गार्डन तक हर जगह डांडिया नाइट का आयोजन होता है। ऐसे मौके पर हर लड़की चाहती है कि उसकी ड्रेस सबसे खास दिखे। यही वजह है कि चनिया चोली के नए-नए डिजाइन हर सीजन में ट्रेंड करते हैं।

मिरर वर्क
नवरात्रि में मिरर वर्क वाली चनिया चोली का अलग ही क्रेज रहता है। जैसे ही आप डांस फ्लोर पर कदम रखती हैं, शीशे की चमक दूर से ही नजर आती है। ये डिजाइन डांस मूव्स को और भी ग्लैमरस बना देता है।

ब्लैक लहंगे
काले रंग का लहंगा हमेशा से ही एलीगेंट लुक देता है। अगर इस पर मल्टीकलर कढ़ाई या प्रिंट हो तो इसका ग्लैमर और बढ़ जाता है। ब्लैक लहंगे के साथ राउंड या वी-नेक चोली पहनें, लुक और भी खूबसूरत लगेगा।

पॉम-पॉम लहंगे
अगर आप क्यूट और प्लेफुल लुक चाहती हैं, तो पॉम-पॉम लगे लहंगे परफेक्ट ऑप्शन हैं। खासकर कॉटन फैब्रिक में बने ये लहंगे न सिर्फ स्टाइलिश बल्कि डांस के लिए बेहद कंफर्टेबल भी रहते हैं।

यूनिक चोली डिजाइन
जो लड़कियां सबसे अलग दिखना चाहती हैं, उनके लिए यूनिक चोली डिजाइन परफेक्ट हैं। ध्यान रखें कि लहंगा और चोली भले ही एक ही रंग के हों, लेकिन दुपट्टे का रंग कॉन्ट्रास्ट में होना चाहिए ताकि पूरा लुक और भी फ्रेश लगे।

शेल और रफल्स का ट्रेंड
आजकल शेल लगी चोली और रफल स्टाइल लहंगे खूब पसंद किए जा रहे हैं। खासतौर पर नीले रंग में ये डिजाइन गरबा नाइट का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकता है। गोटा-पट्टी या मिरर वर्क का टच इसे और खास बना देता है।

व्हाइट लहंगे
सफेद रंग का लहंगा नवरात्रि में सबसे ट्रेंडिंग विकल्प है। हल्की कढ़ाई और प्रिंट के साथ ये बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लुक देता है। खासकर कॉलेज गर्ल्स और यंगस्टर्स के बीच व्हाइट लहंगे का क्रेज सबसे ज्यादा है।

मल्टीकलर लहंगे
अगर आप एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो मल्टीकलर लहंगे आपके लिए बेस्ट चॉइस हैं। ये ड्रेस पार्टी में आपको सबसे अलग और हैप्पी वाइब देने वाली बनाती है। इसे मिनिमल जूलरी के साथ पहनें ताकि लुक बैलेंस्ड और ट्रेंडी लगे।

इस नवरात्रि बनें सबसे खास
डांडिया और गरबा की रात सिर्फ डांस के लिए नहीं बल्कि फैशन शो का भी मजा देती है। इस बार ऐसा लहंगा चुनें जो आपको न सिर्फ खूबसूरत बल्कि कॉन्फिडेंट भी महसूस कराए। सही डिजाइन से आप पूरे फंक्शन की स्टार बन सकती हैं।