Get App

कृष्ण वाणी: मन को मजबूत कैसे बनाये? भगवान श्री कृष्ण ने भगवत गीता में बताया मुश्किलों से लड़ने का सीक्रेट!

भगवद गीता की सीख हमें बताती है कि किसी मुश्किल स्थिति को अपनी पूरी जिंदगी का सच मान लेना सही नहीं है। बुरे समय में धैर्य रखना, अपनी सोच को पॉजिटिव रखना और जरूरत के हिसाब से सही कदम उठाते रहना जरूरी है। हर बदलाव तुरंत नजर नहीं आता, लेकिन लगातार कोशिश और सही फैसले आगे का रास्ता आसान बना सकते हैं। इसलिए आज की परेशानी को कल की किस्मत मानने के बजाय अपने कर्म पर भरोसा रखें।

Roopali Sharmaअपडेटेड Sep 04, 2026 पर 4:41 PM
कृष्ण वाणी: मन को मजबूत कैसे बनाये? भगवान श्री कृष्ण ने भगवत गीता में बताया मुश्किलों से लड़ने का सीक्रेट!

भगवान श्री कृष्ण की भगवद गीता की सीख हमें जीवन को एक अलग नजरिए से देखने की राह दिखाती है। जीवन में कई बार ऐसा समय आता है, जब नौकरी को लेकर चिंता बनी रहती है, पैसों की परेशानी जल्दी खत्म नहीं होती या किसी रिश्ते को ठीक करने की कोशिश के बावजूद हालात वैसे ही रहते हैं। ऐसे समय में मन बार-बार यही सोचता है कि आखिर बदलाव कब आएगा और हमें कोई रास्ता या संकेत कब मिलेगा। हर दिन एक जैसा लगने लगता है और इंतजार करना भी मुश्किल हो जाता है। गीता का यह संदेश हमें याद दिलाता है कि जीवन में कोई भी सिचुएशन हमेशा एक जैसी नहीं रहती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें