रक्षा बंधन भाई-बहन के गहरे प्रेम का त्योहार है। इस खास दिन भाई-बहन अपने रिश्ते को और खास बनाने के लिए खूबसूरत और मैचिंग कपड़े पहनकर अपनी खुशी जाहिर कर सकते हैं।
इस साल आप भी राखी के मौके पर अपने और अपने भाई के कपड़ों में ट्विनिंग करके सबके बीच सबसे अलग और स्टाइलिश दिख सकते हैं। तो आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन आइडियाज जो आपको सबसे अलग बनाएंगे।
एथनिक कुर्ता-पायजामा और सलवार सूट
भाई के लिए सफेद या हल्के रंग का सूती कुर्ता-पायजामा और बहन के लिए मैचिंग अनारकली या सलवार सूट चुनें। रंगों का मेल दोनों को सुंदर बनाएगा।
आरामदायक कैज़ुअल लुक
अगर आप ट्रेडिशनल नहीं पहनना चाहते तो मैचिंग टी-शर्ट और जींस ट्राई कर सकते हैं। घर पर राखी मनाने के लिए यह सिंपल और कूल ऑप्शन है।
एक्सेसरीज में तालमेल
पूरे आउटफिट को मैच करना जरूरी नहीं, लेकिन दुपट्टा, चूड़ियां या स्कार्फ में एक जैसा रंग मैच कर स्टाइल बनाएं।
मैचिंग फुटवियर
जूते या सैंडल का रंग और डिजाइन मैच करें। इससे आपका लुक और भी स्टाइलिश दिखेगा।
मॉडर्न ट्रेंड्स अपनाएं
मॉडर्न कट के कुर्ते, असिमेट्रिकल सूट या जैकेट के साथ ट्रेडिशनल कपड़े पहनकर नया लुक जरूर ट्राई करें।
ब्राइट और पेस्टल रंगों का कॉम्बिनेशन
हल्के पेस्टल शेड्स या ब्राइट रंग मिलाकर खूबसूरत स्टाइल बनाएं जो परंपरा और फैशन दोनों को दर्शाए।
स्टाइलिश प्रिंट्स और कढ़ाई
कढ़ाई, सेके क्विन वर्क या एथनिक प्रिंट वाले कपड़े पहनें जो लोगों को आकर्षित करें और लोग आपकी तारीफ करते थकें नहीं।
राखी के दिन फैशन के साथ-साथ अपने रिश्ते की मिठास भी बयां कर सकते हैं। अपने भाई के साथ मिलकर ऑफिशियल, कूल या ट्रेडिशनल आउटफिट ट्राई करें और राखी को यादगार बनाएं।
Story continues below Advertisement