Get App

सिर से पांव तक 5 बीमारियों में फायदेमंद ये बैंगनी फूल, जानिए सेवन तरीका

Aprajita flower: अपराजिता के फूल नीले या सफेद रंग के होते हैं और खूबसूरती के साथ धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। घर में पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है। आयुर्वेद में इसके फूल, पत्ते और जड़ अनेक रोगों में लाभकारी हैं, मानसिक शांति, स्मरण शक्ति और पाचन सुधारने में मदद करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2025 पर 10:33 AM
सिर से पांव तक 5 बीमारियों में फायदेमंद ये बैंगनी फूल, जानिए सेवन तरीका
Aprajita flower: अपराजिता केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है।

अपराजिता के फूल, जिन्हें बटरफ्लाई पी फूल के नाम से भी जाना जाता है, नीले या सफेद रंग के खूबसूरत फूल होते हैं। ये न केवल अपनी आकर्षक रंगत और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। हिंदू धर्म में इसे पवित्र और शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि घर में अपराजिता का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है। कई देवी-देवताओं को ये फूल प्रिय है, इसलिए इसे भगवान शिव, विष्णु, दुर्गा, लक्ष्मी, हनुमान जी और शनि देव को चढ़ाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। आयुर्वेद में इसके फूल, पत्ते और जड़ का उपयोग अनेक रोगों के इलाज में किया जाता है।

इसमें मौजूद प्राकृतिक एंथोसायनिन, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर और मन दोनों को लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से तनाव कम होता है, स्मरण शक्ति बढ़ती है, पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

  • धार्मिक महत्व
  • हिंदू धर्म में अपराजिता के फूल को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि घर में अपराजिता का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है, क्योंकि ये कई देवी-देवताओं को प्रिय है।

    सब समाचार

    + और भी पढ़ें