Get App

लहंगे की शॉपिंग करने जा रहीं, ये टिप्स अपने लिए सही फिट का लहंगा चुनने में करेंगे आपकी मदद

Lehanga Buying Tips: शारदीय नवरात्र शुरू होने के साथ ही त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। करवाचौथ, दीपावली और शादियों के लिए लहंगा सबका ऑल टाइम फेवरेट माना जाता है। लहंगा अगर अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से खरीदा जाए तो ये आपके लुक में चार चांद लगा देता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2025 पर 11:44 PM
लहंगे की शॉपिंग करने जा रहीं, ये टिप्स अपने लिए सही फिट का लहंगा चुनने में करेंगे आपकी मदद
आपके शरीर का आकार चाहे जैसा भी हो, लहंगा ऐसा होना चाहिए, जो आपकी पर्सनालिटी में निखार लाए।

Lehanga Buying Tips: त्योहारों के लिए या शादी के मौके पर पहनने के लिए अगर आप भी लहंगा खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो उसके लिए यहां बताए जा रहे इन टिप्स पर जरूर नजर डाल लीजिए। कौन नहीं जानता कि लहंगा लड़कियों का ऑल टाइम फेवरेट परिधान है। लेकिन इस बेहद खूबसूरत ड्रेस और उसमें लगे आपके पूरे पैसे बरबाद हो सकते हैं अगर आप एक बहुत जरूरी बात पर ध्यान नहीं देती हैं तो। ये जरूरी बात कुछ और नहीं आपकी बॉडी टाइप या शेप है। आपके शरीर का आकार चाहे जैसा भी हो, लहंगा ऐसा होना चाहिए, जो आपकी पर्सनालिटी में निखार लाए। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस कुछ देर के आइने की सामने अपने बॉडी शेप को समझना है। आज के फैशन टिप्स में हम आपको बताएंगे कि आप शरीर के मुताबिक लहंगा कैसे चुन सकती हैं।

कम है हाइट तो चुनें छोटी चोली वाला लहंगा

अगर आपकी लंबाई कम है तो आपको ऐसा लहंगा चुनना चाहिए जिसमें आप लंबी दिखें। आपके लिए ए-लाइन या फिर हाई वेस्ट वाला लहंगा सबसे अच्छा रहेगा। इस सीधी कढ़ाई का काम खूब सुंदर लगेगा। इससे आपका कद छोटा नहीं लगेगा। लहंगे की लंबाई एड़यों तक रखें, जिसमें से पैर नजर आएं ताकी आप लंबी लगे। हल्के कपड़े से बना एक रंग वाला लहंगा सही रहेगा। छोटे कद वाली महिलाओं को चौड़े बॉर्डर और लंबी चोली वाला लहंगा नहीं पहनना चाहिए। लहंगे के साथ छोटी चोली इनकी हाइट को उभारेगी।

आवरग्लास फिगर पर जंचेगा ये स्टाइल

आवरग्लास फिगर वाली महिलाएं को ऐसा लहंगा चुनना चाहिए, जो उनकी पतली कमर की खूबसूरती के साथ न्याय करे और बॉडी के चौड़े हिस्सों को संतुलित करे। आपको अपने लिए खूब घेर वाला लहंगा चुनना चाहिए, जो कमर पर फिट हो जाए। इसके साथ आप वेलवेट या सिल्क की चोली लेंगी, तो ये आपको रॉयल लुक देगा। जहां भी जाएंगी, वहां सब मुड़-मुड़कर आपको ही देखेंगे।

पेयर शेप बॉडी के लिए है फ्लेयर्ड ए-लाइन लहंगा

इस बॉडी शेप वाली लड़कियों कंधे और बॉडी के निचले हिस्से पर ध्यान देना चाहिए। आपके ऊपर बारीक काम वाली चोली और दुपट्टा अच्छा लगेगा। आपको सेक्विन से ध्यान हटाकर फ्लेयर्ड, ए-लाइन स्कर्ट चुननी चाहिए जो की बॉडी के लोअर पार्ट को बिना ज्यादा भारी दिखाए आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा दे। आपको अपने आउटफिट के लिए जॉर्जेट और शिफॉन की ड्रेस चुननी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें