Chaitra Navratri 2026: आने वाली है चैत्र नवरात्रि, जानें दिल्ली में कहां मिलती है माता की सबसे सुंदर चुनरी और कहां से होगी नवरात्रि की सबसे बढ़िया शॉपिंग?

Chaitra Navratri 2026: चैत्र का महीना शुरू होने के साथ ही इस महीने में आने वाले चैत्र नवरात्री की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की सामग्री की लिस्ट तैयार कर लीजिए क्योंकि यहां हम बता रहे हैं दिल्ली की उन पांच जगहों के बारे में जहां आप नवरात्रि की बेस्ट शॉपिंग कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ मां की पूजा का पर्व शुरू होता है।

Chaitra Navratri 2026: रंगों के पर्व होली के साथ ही हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र भी शुरू हो जाता है। इसके साथ ही, शुरू हो जाती हैं मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां भी, क्योंकि चैत्र के महीने में हिंदू वर्ष की पहली नवरात्रि आती है। इसे चैत्र नवरात्रि, वसंत नवरात्रि और राम नवरात्रि आदि नामों से जाना जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन यानी चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को कलश स्थापना के साथ मां की पूजा का पर्व शुरू होता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा को चुनरी, श्रृंगार का सामान और भोग, प्रसाद आदि अर्पित करने के लिए लोग शॉपिंग करते हैं। तो चलिए आज जानतें हैं दिल्ली में नवरात्रि की सबसे बढ़िया शॉपिंग कहां से की जा सकती है? और कहां से इस नवरात्रि में मां के लिए सबसे सुंदर चुनरी खरीद सकते हैं ?

दिल्ली हाट : दिल्ली हाट में देश के विभिन्न हिस्सों के कारीगर अपने हस्तशिल्प और कलाकृतियां बेचते हैं। यहां आपको नवरात्रि के लिए हाथ से बनी चीजें बेहद खूबसूरत चीजें मिल सकती हैं। हाथ से बने दुपट्टे, स्कर्ट, टेराकोटा ज्वेलरी, और अन्य सजावटी सामान आप यहां से खरीद सकते हैं।

मोती नगर मार्केट : यह बाजार "दुर्गा माता मंदिर बाजार" के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह पूजा के सामान और श्रृंगार की चीजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। आप यहां नवरात्रि की पूजा के लिए सभी सामग्री सही दामों पर खरीद सकते हैं।

जनपथ की गुजराती लेन : जनपथ मार्केट के अंदर यह एक गली है जहां नवरात्रि के दौरान गुजरात की पारंपरिक संस्कृति देखने को मिलती है। यहां आपको पारंपरिक गुजराती चनिया-चोली, स्कर्ट, क्रॉप टॉप, और दुपट्टे मिल जाएंगे। यह जगह हाथ से बनी एक्सेसरीज, बैग, और फुटवियर के लिए भी मशहूर है।

करोल बाग टिप टॉप मार्केट : करोल बाग एक बड़ा और मशहूर बाजार है, लेकिन इसके अंदर छिपा हुआ टिप टॉप मार्केट घर की सजावट और क्रॉकरी के लिए जाना जाता है। यहां आपको नवरात्रि के दौरान घर को सजाने के लिए खास और अलग तरह के सामान मिल सकते हैं।

पहाड़गंज : यह बाजार अपने अराजक और हलचल भरे माहौल के लिए जाना जाता है, लेकिन त्योहारों के दौरान यह एक खरीदार के लिए स्वर्ग जैसा हो जाता है। आप यहां से कपड़े, आभूषण, जूते, और पूजा के सामान किफायती दामों पर खरीद सकते हैं।


Quick Makeup Tips: सिर्फ 5 मिनट में दिखें परफेक्ट, ऑफिस और कॉलेज के लिए नो-मेकअप ट्रिक!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।